बलिया। Husband Turns Monster पत्नी की विदाई नहीं करने से नाराज एक युवक ने ससुराल पहुंचकर खूनी खेल खेला। आरोपी ने पत्नी प्रीति 22 वर्ष, सास सुशीला देवी 45 वर्ष की गला काट कर हत्या कर दी। ढाई वर्ष के बेटा अभी और ससुर अंतु गोंड (50) धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया, दोनों का इलाज वाराणसी में चल रहा है। शोर सुनकर जब तक ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकला। वारदात की खबर लगते ही एसपी ओमवीर सिंह, एएसपी दिनेश शुक्ल सीओ आलोक गुप्ता घटना स्थल पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाया, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। ससुर की तहरीर पर पुलिस ने दामाद पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी में टीम जुट गई है।
चार साल पहले हुई थी शादी
गड़वार थाना सिंहचौर निवासी अमित गोड़ की शादी चार वर्ष पूर्व बिछई पुर निवासी प्रीति गोड़ से हुई थी। शादी के बाद दोनों से ढाई वर्ष का पुत्र है। कुछ माह से पति के उत्पीड़न से तंग होकर प्रीति मायके में रह रही थी। नवरात्र के दौरान अमित ससुराल पत्नी को ले जाने के लिए आया था, लेकिन उसकी हैवानियत से पत्नी जाने से इंकार कर दिया। जाते-जाते उसने धमकी देकर गया था। शनिवार रात में प्रीति के घर के बगल में बरात आई थी, जिमसें नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था। देर रात अमित ससुराल पहुंच कर छत के सहारे घर में घुसा, छत पर सो रही पत्नी प्रीति व सास सुशीला की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया। ढाई वर्ष के बेटे पर भी हमला किया।चिल्लाने की आवाज सुन नीचे सो रहे ससुर अंतु गोड़ दामाद को पकड़ने का प्रयास किए तो अमित ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। खूनी तांडव करने के बाद फरार हो गया।
