मेरठ पुलिस ने पूरे परिवार के हत्यारोपी पचास हजार के इनामी बदमाश मार गिराया

Lasedi Gate incident

पांच लोगों की हत्या करने वाले आरोपी पर पुलिस ने पचास हजार का इनाम रख था।

मेरठ। मेरठ के साथ ही पूरे देश को हिलाकर रख देने वाले लिसाड़ी गेट हत्याकांड के मुख्य आरोपी नईम को पुलिस ने शनिवार सुबह मार गिराया। आरोपी ने एक साथअपने भाई समेत पूरे परिवार के पांच लोगों की हत्या करने वाले आरोपी पर पुलिस ने पचास हजार का इनाम रख था।नईम ने सौतेले भाई राजमिस्त्री मोईन, पत्नी आसमा और उनकी तीन बेटियों की हत्या का मुख्य आरोपी था। अन्य राज्यों में भी नईम पर हत्या के मुकदमे दर्ज थे। लगातार मेरठ पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी बदमाश नईम समर गार्डन इलाके में दिखा है। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया। जब पुलिस ने नईम को घेर लिया तो वह गोलियां चलाते हुए भागने का लगा। पुलिस की गोली लगने से नईम घायल हो गया। घायल को अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने नईम को मृत घोषित कर दिया।

बेड के अंदर रख आए थे शव

मेरठ के लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में राजमिस्त्री मोईन उर्फ मोईनुद्दीन (52), उनकी पत्नी आसमा (45) और उनकी तीन बेटियां अफ्सा (8), अजीजा (4) और अदीबा (1) की पत्थर काटने वाली मशीन से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। 9 जनवरी को रात 8:30 बजे मोईनुद्दीन के दो भाई वहां पहुंचे तो अंदर का मंजर देखकर उनकी चीख निकल गई। बेड के पास मोईन और बेड के अंदर बॉक्स में उनकी पत्नी और तीनों बेटियों के रक्तरंजित शव मिले। जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए थे।एसएसपी विपिन ताड़ा के अनुसार, पांच लोगों की हत्या करने वाला नईम एक शातिर अपराधी था। परिवार के पांच लोगों की हत्या के इस जघन्य मामले को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने नईम के पास से एक हथियार और कुछ अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother