जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में सेना ट्रक खाई में गिरा, चार जवानों की मौत, दो घायल

#Four soldiers died

फिसलन के कारण सेना का एक ट्रक पहाड़ी से नीचे खाई में गिर गया।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में चार सैनिकों की मौत हो गई,जबकि दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में शनिवार दोपहर यह हादसा हुआ। फिसलन के कारण सेना का एक ट्रक पहाड़ी से नीचे खाई में गिर गया। इस हादसे में चार जवानों की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। इनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह दुर्घटना बंदीपोरा के सदरकूट पाईन इलाके में हुई जहां सेना का ट्रक फिसलन के कारण खाई में जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और सेना के अन्य जवान राहत कार्य में जुट गए। इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वह हादसे की जानकारी होने पर प्रधानमंत्री ने दुख जताया।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.