दीपावली पर मंदिर में रखे दीये से घर में लगी आग से तीन लोगों की जकर मौत, फायर ब्रिगेड ने बुझाई

कानपुर। यूपी के कानपुर जिले में दीपावली के दिन बड़ा हादसा हो गया, त्योहार के दिन मंदिर में रखे दीपक से घर में लगी आग से तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार रात 2:30 बजे हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया था।

दम घुटने से मौत

कानपुर थाना क्षेत्र के पांडू नगर क्षेत्र में संजय श्यामदासानी अपनी पत्नी कनिका श्यामदासानी और हाऊस मेड छवि चौहान के साथ रहते थे। देर रात दिवाली पूजन के बाद परिवार मंदिर में दिया जलाकर सो गया था। देर रात अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में घर में रखे फर्नीचर से आग तेजी से फैलती चली गई। हादसे में दंपती की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, हाऊस मेड बुरी तरह झुलस गई। पुलिस ने उसे रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू

सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि सूचना पर दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची थीं और कड़ी मशक्कत से काबू पा लिया गया था। तीनों का अस्पताल भेजा गया था, जहां डॉक्टरों ने पहले दंपती को मृत घोषित कर दिया। वहीं, इलाज के दौरान तीसरे की भी मौत हो गई है। डीसीपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में संजय श्यामदासानी (48), कनिका श्यामदासानी (45) और छवि चौहान की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मंदिर में रखे दीपक से आग लग गई थी। ये गहरी नींद में थे और बाहर नहीं निकल पाए थे। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.