ब्रांडेड की जगह सस्ती लिपस्टि देख पत्नी नाराज होकर चली गई मायके, घर वापस लाने पति ने यह किया काम

आगरा। आगरा से एक बड़ा दिलचस्प मामला सामने आया, यहां एक पति ने पत्नी की फरमाइश तो पूरी की, लेकिन पैसे बचाने के चक्कर में ब्रांडेड की जगह एक लोकल कंपनी की सस्ती लिपस्टि घर ले आया, जिसे देख पत्नी का पारा हाई हो गया, पति पर सारा गुस्सा निकाल दिया, इतने से जी नहीं भरा तो ससुराल छोड़ मायके जाने का फैसला कर लिया। पत्नी एक महीने से मायके में है। पति ने न्याय के लिए पुलिस से गुहार लगाई। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचने पर काउंसलर ने दोनों में समझौता कराया।

थाने पहुंचा पति

एत्मादपुर थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी दो साल पहले मथुरा निवासी एक युवक से हुई थी। पति प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। पत्नी का आरोप है कि पति उसकी पसंद का मेकअप का सामान नहीं लेकर आता। हमेशा सस्ता वाला लाता है। सहेलियां उसका मज्जाक उड़ाती है, इससे उसे, शर्मिंदा होना पड़ता है। पति से अच्छी कंपनी की लिपस्टिक लाने के लिए कहा था लेकिन 20 रुपये वाली ले आया। पिछले एक महीने से वह मायके में है। काउंसलर सतीश खिरवार ने बताया कि शनिवार को दानों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया। पति ने पत्नी की शर्तें मान ली, इससे समझौता हो गया।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर