धर्म डेस्क: कान्हा जन्मोत्सव की तैयारियां जोर—शोर से चल रही है। दरअसल श्री कृष्ण जन्माष्टमी हर साल भादों के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। पंचांग के मुताबिक इस बार यह जन्माष्टमी 30 अगस्त 2021 को मनाई जाएगी। इस बार की जन्माष्टमी पर कई योग बन रहें है।
ऐसे में कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा के दौरान कुछ सरल उपाय करने से भक्तों पर भगवान कृष्ण का विशेष आशीर्वाद व कृपा बरसेगी। बताया जाता है कि इन उपायों को नियम पूर्वक करने के व्यक्ति की तकदीर बदल सकती है। ज्योतिषियों के मुताबिक भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जायेंगे। उन्हें मनवांछित फल प्राप्त होगा।
इन उपायों को करने से बरसेगी कृपा
ज्योतिषियों के मुताबिक जन्माष्टमी के दिन घर पर गाय या बछड़े की मूर्ति लाएं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बताया जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से निःसंतान दंपत्ति को संतान की प्राप्ति होगी। वहीं जन्माष्टमी के दिन सात कन्याओं को बुलाकर खीर खिलाएं। ऐसा आप आगे के पांच शुक्रवार तक लगातार करें।
बताया जाता है कि ऐसा करने से नौकरी और व्यापार में बढ़ोत्तरी होती है और आमदनी भी बढ़ती है।पुरोहित ज्वाला मिश्रा के मुताबिक जन्माष्टमी पर पूजा के दौरान भगवान श्री कृष्ण को परिजात के फूल चढ़ाएं तथा शंख में दूध भरकर श्रीकृष्ण जी को अर्पित करें। उनके मुताबिक ऐसा करने से मां लक्ष्मी और भगवान कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
वहीं ऐसी मान्यता है कि यह करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। बताया गया कि जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को चांदी की बांसुरी अर्पित करें। पूजा संपन्न होने के बाद इस बांसुरी को तिजोरी या पर्स में रखें।ऐसा करने से धन लाभ होगा। बताया गया कि जन्माष्टमी के दिन भगवान को 56 भोग लगाएं।
ऐसा करने से श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। कान्हा जन्मोत्सव के दिन शाम को तुलसी जी की पूजा करें। इसके साथ ही ओम नमः वासुदेवाय मंत्र का जाप करते हुए 11 बार तुलसी जी परिक्रमा करें। बताया जाता है कि ऐसा करने से कर्ज से मु्क्ति मिलती है।
वहीं जन्माष्टमी पर दूध में केसर मिलाकर रात 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक करने से घर में सुख-समृद्धि, जीवन में ठहराव आता है। साथ ही आर्थिक हालात बेहतर होते हैं।