वाराणसी। शिव की नगरी काशी से देश की राजधानी को जोड़ने के लिए प्रदेश की पहली Sleeper Vande Bharat train का संचालन जल्द शुरू होने जा रहा है। इस हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ 31 अक्तूबर को वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किए जाने की तैयारी है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव संयुक्त रूप से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं। वहीं, यह ट्रेन नियमित रूप से कब से पटरी पर दौड़ेगी, इसको लेकर रेलवे की ओर से जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने की उम्मीद है। स्लीपर वंदे भारत को सुबह 11 बजे वाराणसी से चलाया जा सकता है। प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल एवं अलीगढ़ जंक्शन पर इसके स्वागत के कार्यक्रम की भी तैयारी है।
छह दिन चलेगी स्लीपर वंदे भारत
स्लीपर वंदे भारत नियमित होने के बाद सप्ताह में छह दिन चलेगी। शनिवार को इसका संचालन नहीं होगा। वाराणसी से नई दिल्ली के लिए ट्रेन संख्या 27421 रात 8:50 बजे वाराणसी से रवाना होगी और रात 10:35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन रात 10:40 बजे बढ़ेगी। इसके बाद रात 12.40-12.45 बजे कानपुर सेंट्रल होते हुए यह ट्रेन अगले दिन सुबह 5:55 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं वापसी की दिशा में, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली ट्रेन संख्या 27422 रात 9:40 बजे नई दिल्ली से छूटेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 4:45-4:50 बजे प्रयागराज और सुबह 6:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इसके संचालन की तिथि जल्द ही आने की उम्मीद है।
सीडीएसएल ने लॉन्च किया ‘Reimagine Ideathon 2.0’, निवेशक जागरूकता को नई दिशा देंगे छात्र
