सीवान।बिहार के सीवान जिले के आलमापुर गांव में शुक्रवार को पटाखा बनाते समय एक फैक्टरी में भीषण धमाका हो गया। इस हादसे में अभी तक Eight Dead की मौत की जानकारी सामने आई। हालांकि सीवान एसपी भरत सोनी ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। कई लोगों के घायल होने की भी आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल के आसपास अभी-भी विस्फोट हो रहे हैं। लगातार धमाकों के कारण राहत व बचाव दलों को अंदर जाने में मुश्किल हो रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इलाके की घेराबंदी की जा रही है। पुलिस के जवान भीड़ को मौके से हटा रहे हैं।
देर रात तक होते रहे विस्फोट
हादसे के बाद करीब डेढ़ घंटे तक रुक-रुक कर ब्लास्ट होने से एक मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इस घटना में कई लोगों के शरीर के टुकड़े जहां-तहां बिखरे मिले हैं। धमाके रुकने के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। इस बीच क्षत-विक्षत शवों को देख लोगों की रूह कांप उठी। एक परिवार के मां, पिता और बेटी की मौत की बात सामने आ रही है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है। सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता और महाराजगंज एसडीपीओ अमन भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। बड़हरिया, जामो और गोरेयाकोठी सहित कई थानों की पुलिस भी मौके पर मौजूद है।

One thought on “बिहार की पटाखा फैक्टरी विस्फोट में Eight Dead , देर रात तक होते रहे विस्फोट, आसपास फैली दहशत”