कानपुर। Car entered the canal यूपी के औरैया जिले गुरुवार सुबह लोगों के नहर में एक कार गिरी देखी, लोगों ने पास पहुंचकर देखा तो उसमें तीन लोग फंसे हुए थे।, उन्हें किसी तरह बाहर निकालने पर पता चला कि तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी। जानकारी करने पर पता चला कि यह हादसा रात में हुआ था। दरअसल रात में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नीचे से निकली नहर में इटावा की तरफ जा रही कार अनियंत्रित होकर घुस गई। हादसे में एक महिला और दो पुरुषों की मौत हो गई। गुरुवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे स्थाानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी होते ही प्रभारी पंकज मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत
कार के अंदर से तीन लोगों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। कार के पंजीकरण नंबर के आधार पर मृतकों के इटावा के होने की संभावना जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में कार मालिक का नाम राजीव गुप्ता निवासी इटावा सामने आया है। इस दुर्घटना की जानकारी मिलने पर सिंचाई विभाग ने एहतियातन नहर का पानी बंद करवा दिया है।
Road accident शादी समारोह में जा रही कार अनियंत्रित होकर पलटी, पिता- पुत्र और मामा की मौत
