Interio By Godrej ने लॉन्च किया ‘वर्कस्केप्स’, बदलती संगठनात्मक जरूरतों के अनुरूप तैयार मॉड्यूलर वर्कप्लेस सॉल्यूशंस

Interio By Godrej has launched ‘Workscapes’—modular workplace solutions designed to meet evolving organizational needs.

इसे स्थायी लेआउट की सीमाओं के बिना अधिक फ्लेक्सिबल कार्यस्थल तैयार किए जा सकते हैं।

  • वित्त वर्ष 2027 में इंटेरियो बाई गोदरेज के बी2बी और संस्थागत कारोबार में वर्कस्केप्स की 10% हिस्सेदारी रहने की उम्मीद

बिजनेस डेस्क, मुंबई: Interio By Godrej ने ‘वर्कस्केप्स’ लॉन्च करने की घोषणा की है। यह मॉड्यूलर वर्कप्लेस सॉल्यूशंस की एक नई श्रेणी है, जिसे संगठनों को अपने कार्यस्थलों को उनकी बदलती जरूरतों के अनुरूप तैयार करने, उनमें बदलाव करने और उन्हें लगातार विकसित करने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस श्रेणी में आसानी से स्थानांतरित किए जा सकने वाले और एक-दूसरे के साथ अनुकूल फर्नीचर व अन्य सहायक तत्व शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग कार्यशैलियों और जगह की जरूरत के अनुसार व्यवस्थित किया जा सकता है। इससे स्थायी लेआउट की सीमाओं के बिना अधिक फ्लेक्सिबल कार्यस्थल तैयार किए जा सकते हैं।

कार्यालय में शांंत माहौल का निर्माण

वित्त वर्ष 2027 में वर्कस्केप्स से इंटेरियो बाई गोदरेज के बी2बी और संस्थागत कारोबार में 10% योगदान की उम्मीद है। इसके पोर्टफोलियो में कोलैबोरेशन टेबल्स, प्राइवेसी सॉल्यूशंस, मोबाइल मार्करबोर्ड्स और स्पेस डिवाइडर्स, पावर सॉल्यूशंस, स्टोरेज और सपोर्ट एलिमेंट्स, मीटिंग और प्रेजेंटेशन टूल्स तथा सीटिंग एलिमेंट्स शामिल हैं। ये उत्पाद एकाग्र होकर काम करने, टीम के साथ सहयोग, अनौपचारिक बातचीत, प्रस्तुतियों, हाइब्रिड मीटिंग्स और कॉन्फ्रेंस सहित विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उपयुक्त हैं।

वर्कस्केप्स को इस तरह तैयार किया गया है कि कार्यस्थल को जरूरत के अनुसार आसानी से बदला और व्यवस्थित किया जा सके। इसमें कई ऐसे उत्पाद शामिल किए गए हैं, जिन्हें एक साथ इस्तेमाल करके सुविधाजनक और फ्लेक्सिबल कार्यस्थल बनाया जा सकता है। बिना किसी बड़े बदलाव के इन उत्पादों को जरूरत के अनुसार बढ़ाया, हटाया या नए तरीके से लगाया जा सकता है। इससे काम की बदलती जरूरतों के हिसाब से ऑफिस की जगह को आसानी से बदला जा सकता है। इसका सरल और आकर्षक डिजाइन उपयोगिता के साथ-साथ ऑफिस में सहज और स्वागतपूर्ण माहौल भी बनाता है।

बी2बी उत्पाद श्रृंखला

इंटेरियो बाई गोदरेज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स एंड मार्केटिंग, समीर जोशी ने कहा, “आज कार्यस्थल तेजी से बदल रहे हैं। ऐसे में संगठन ऐसे समाधान चाहते हैं, जो ऑफिस की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ अधिक फ्लेक्सिबिलिटी भी दें। इंटेरियो बाई गोदरेज में हम अपनी बी2बी उत्पाद श्रृंखला को इन्हीं बदलती जरूरतों के अनुसार तैयार कर रहे हैं और वर्कस्केप्स इसी दिशा में हमारा नया कदम है। वर्कस्केप्स में ऑफिस डिजाइन, उपयोगिता और जरूरत के अनुसार बदलाव की हमारी समझ को एक साथ लाया गया है। इसका मॉड्यूलर डिजाइन अलग-अलग संगठनों की जरूरतों के अनुसार आसानी से बदला जा सकता है। भारत में डिजाइन और विकसित किया गया वर्कस्केप्स भारतीय कारोबारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Three tennis players : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी कार, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत, तीन की हालत गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.