IncomeTaxEvasionCase : बसपा के दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह की कंपनियों को चुकाना होगा 400 करोड़ रुपये से अधिक आयकर

Companies belonging to the late BSP MLA Umashankar Singh will have to pay over ₹400 crore in income tax.

आयकर विभाग ने मिर्जापुर और सोनभद्र में ड्रोन और सेटेलाइट इमेजिंग के जरिये भी अवैध खनन के सुबूत जुटाए थे।

लखनऊ। IncomeTaxEvasionCase बसपा के दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह की कंपनियों से आयकर विभाग 400 करोड़ रुपये से अधिक टैक्स वसूलेगा पिछले माह उनके ठिकानों पर मारे गए छापों में मिले सुबूतों और टैक्स चोरी के प्रमाणों का विश्लेषण करने के बाद विभाग की इंवेस्टीगेशन विंग ने रिपोर्ट तैयार की है जिसे अंतिम निर्धारण के लिए नई दिल्ली स्थित आयकर मुख्यालय भेजा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अुनसार दिवंगत विधाय की कंपनियों द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध खनन करने से राज्य सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व की हानि हुई थी। वहीं आयकर विभाग को भी टैक्स नहीं मिला था।

मालूम हो कि रसड़ा विधान सभा सीट से विधायक रहे उमाशंकर सिंह का 6 अगस्त को निधन हो गया था। इससे पहले फरवरी माह में आयकर विभाग की इंवेस्टीगेशन विंग ने उनके लखनऊ, बलिया, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशांबी और प्रयागराज के 30 से अधिक ठिकानों पर छापा मारा था, जिसमें अवैध खनन और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों के साथ 10 करोड़ रुपये नगदी बरामद की गई थी। ये छापे उनकी छात्रशक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी और साईं राम इंटरप्राइजेज के नाम से सड़क और खनन से जुड़े कार्यों में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी अंजाम देने का पुख्ता सुराग मिलने पर मारे गए थे। दरअसल, आयकर विभाग ने सीएजी (कैग) की उस रिपोर्ट के बाद जांच शुरू की थी जिसमें सोनभद्र में अवैध खनन से करीब 60 करोड़ रुपये की राजस्व की हानि का जिक्र था। आयकर विभाग ने मिर्जापुर और सोनभद्र में ड्रोन और सेटेलाइट इमेजिंग के जरिये भी अवैध खनन के सुबूत जुटाए थे।

खनन विभाग के अधिकारी भी शामिल

रिपोर्ट में खनन विभाग के कई अधिकारियों की भूमिका का भी जिक्र किया गया है, जिन्होंने अवैध खनन पर चुप्पी साधे रखी और इन कंपनियों से उपकृत होते रहे। जांच के दायरे में खनन निदेशालय के अधिकारी भी आए थे, जिनसे जवाब-तलब किया गया था। छापे के दौरान कई नौकरशाहों को भी उपकृत करने से जुड़े दस्तावेज आयकर विभाग के हाथ लगे थे। अब आयकर विभाग के मुख्यालय द्वारा उमाशंकर सिंह की कंपनियों पर टैक्स चोरी की रकम का निर्धारण किया जाएगा। इस दौरान कंपनी संचालकों को अपना पक्ष रखने का मौका भी मिलेगा।

Three tennis players : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी कार, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत, तीन की हालत गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.