VIT Bhopal University : वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी का 7वां वार्षिक कन्वोकेशन सम्पन्न

VIT Bhopal University's 7th Annual Convocation Concludes

समारोह में पूर्व चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ, इंडियन आर्मी और 'ऑपरेशन सिंदूर' के आर्किटेक्ट रिटायर्ड जनरल उपेंद्र द्विवेदी चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुए।

भोपाल : VIT Bhopal University: वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी का 7वां वार्षिक कन्वोकेशन शनिवार को उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक संकाय के कुल 3 हजार 571 ग्रेजुएट्स को डिग्रियां प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह में पूर्व चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ, इंडियन आर्मी और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के आर्किटेक्ट रिटायर्ड जनरल उपेंद्र द्विवेदी चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुए। वहीं, इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (इन – स्पेस ), डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस के प्रमोशन डायरेक्टर डॉ. विनोद कुमार ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. जी. विश्वनाथन, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. शंकर विश्वनाथन, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट मिस कादंबरी एस. विश्वनाथन, ट्रस्टी मिस रमणी बालासुंदरम, वाइस चांसलर प्रो. सतीश कुमार मोढ़, रजिस्ट्रार डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्रा एवं प्रो वाइस-चांसलर डॉ. टी. बी. श्रीधरन की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्वता और शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपराओं की प्रतीक स्वरूप शैक्षणिक जुलूस के साथ हुई ।

इस मौके पर भारतीय सेना की ई एम ई कोर का ब्रास बैंड आगे आगे कर्णप्रिय धुन बजाता चल रहा था । यह जुलूस ऑडिटोरियम में पहुँचा। दीक्षांत समारोह में अलग-अलग विषयों के 3 हजार 571 ग्रेजुएट्स को डिग्रियाँ दी गईं, जिनमें 3 हजार 62 बी टेक, 72 एम टेक ., 156 इंटीग्रेटेड एम टेक ., 30 एमबीए , 142 एमसीए , 48 बीबीए , 3 बी आर्किटेक्ट , 12 बीएसी , 8 एमएससी ग्रेजुएट्स और 38 पीएचडी स्टूडेंट्स शामिल थे।

भारत फोर्ज और आरटीएक्स की प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा के बीच महत्वपूर्ण एयरोस्पेस इंजन कंपोनेंट्स के लिए दीर्घकालिक करार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.