Mohan Babu University और लिंक्डइन के बीच हुई साझेदारी, छात्रों को मिलेगा करियर और भविष्य के लिए ज़रूरी कौशल विकसित करने का नया मंच

Partnership formed between Mohan Babu University and LinkedIn; students to gain a new platform for developing essential career and future skills.

उभरती कॉर्पोरेट और औद्योगिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एआई और भूमिका के आधार पर तैयार किए गए लर्निंग ट्रैक।

  • इस साझेदारी के तहत, एमबीयू के छात्रों और शिक्षकों को 25,000 से अधिक विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए

तिरुपति: Mohan Babu University(एमबीयू)उद्योग और शैक्षणिक समुदाय के बीच तालमेल की दिशा में उल्लेखनीय पहल करते हुए, आज लिंक्डइन के साथ एक रणनीतिक समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की। “अपनी डिग्री के अलावा सीखें, भविष्य के लिए तैयार रहें” (लर्न बियॉन्ड योर डिग्री, बिल्ड व्हाट कम्स नेक्स्ट) अभियान की सोच के अनुरूप, यह साझेदारी संस्थान के सभी विभागों के छात्रों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं को लिंक्डइन लर्निंग तक पहुंच प्रदान करेगी।

एमबीयू के छात्र, इस पहल के तहत, अपने आधिकारिक संस्थागत क्रेडेंशियल के ज़रिये आसानी से लॉग इन कर लिंक्डइन लर्निंग के विशाल वैश्विक डिजिटल पाठ्यक्रम का चौबीसों घंटे लाभ उठा सकेंगे। यह भागीदारी क्लासरूम की बुनियादी पढ़ाई को उद्योग की ज़रूरतों से जोड़ती है, ताकि छात्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डेटा साइंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, मॉडर्न मार्केटिंग, क्रिएटिव डिज़ाइन और एग्जीक्यूटिव लीडरशिप जैसे भरपूर मांग वाले क्षेत्रों में प्रभावी क्षमता विकसित कर सकें।

भागीदारी से जुड़ी मुख्य बातें:

25,000 से अधिक विशेषज्ञों के नेतृत्व वाले पाठ्यक्रम: उद्योग विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए वास्तविक समय के आधार पर, वैश्विक स्तर पर अपडेटेड वीडियो कोर्स तक मांग के आधार पर पहुंच।उद्योग में मान्यता प्राप्त प्रमाणन: छात्र सत्यापन योग्य क्रेडेंशियल हासिल कर सकते हैं और अपने माइक्रो-सर्टिफिकेशन को सीधे अपने पेशेवर लिंक्डइन प्रोफाइल पर दिखा सकते हैं। व्यक्तिगत आवश्यकता अनुरूप पढ़ाई का तरीका: उभरती कॉर्पोरेट और औद्योगिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एआई और भूमिका के आधार पर तैयार किए गए लर्निंग ट्रैक।

कभी भी, कहीं भी पढ़ाई करें: निरंतर, अपनी गति से पेशेवर जीवन में तरक्की के लिए बिना किसी रुकावट के चौबीसों घंटे मल्टी-डिवाइस एक्सेस।

इस अवसर पर उपस्थित रहे गणमान्य व्यक्ति:

मोहन बाबू यूनिवर्सिटी (एमबीयू) से:

श्री विष्णु मांचू – उप-कुलाधिपति (प्रो-चांसलर)

श्री विनय माहेश्वरी – कार्यकारी निदेशक (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) / लीडरशिप

प्रो. रमण – कुलपति, एमबीयू

प्रो. सारथी – रजिस्ट्रार, एमबीयू

एमबीयू के सभी विभागों के डीन और विभागाध्यक्ष।

लिंक्डइन की ओर से:

सबा करीम – इंडिया हेड, उच्च शिक्षा

वंशी कृष्णा रेड्डी – क्षेत्रीय प्रमुख (दक्षिण और पूर्व), उच्च शिक्षा

साक्षी रहेजा – क्षेत्रीय अकाउंट डायरेक्टर, उच्च शिक्षा

Lay’sका 20 रुपये वाला पैक लाया रणबीर कपूर से मिलने का मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours