Binance ने दक्षिण एशिया में शुरू किया ‘एकेडेम्निया स्किल-अप’ कार्यक्रम, उपयोगकर्ताओं को ब्लॉकचेन पाठ्यक्रम पूरा करने पर मिलेंगे इनाम

Binance launches 'Academia Skill-Up' program in South Asia; users to receive rewards upon completing blockchain courses.

इस पहल से स्पष्ट है कि लोग क्रिप्टो तेज़ी से अपना ज़रूर रहे हैं, लेकिन उनके पास अभी भी इसके बारे में बुनियादी जानकारी नहीं है।

बिजनेस डेस्क,नईदिल्ली। Binance ट्रेडिंग वॉल्यूम और उपयोगकर्ताओं की संख्या के लिहाज़ से विश्व के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज, Binance ने दक्षिण एशिया के उपयोगकर्ताओं के लिए छह महीने के निःशुल्क लर्निंग कैंपेन – ‘Academania Skill-Up’ – शुरू करने की घोषणा की है। प्रतिभागी हर महीने, Binance Academy का चुनिंदा पाठ्यक्रम पूरा कर सकते हैं, प्रमाणपत्र पा सकते हैं और इनाम जीतने के लिए लकी ड्रॉ में शामिल हो सकते हैं। इस अभियान का लक्ष्य शुरुआत कर रहे लोगों को आसान और अपनी सुविधा के मुताबिक पूरे किए जा सकने वाले पाठ्यक्रम के ज़रिए ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट (परिसंपत्ति) की बुनियादी जानकारी हासिल करने में मदद करना है।

ग्लोबल क्रिप्टो अडॉप्शन इंडेक्स

इस पहल से स्पष्ट है कि लोग क्रिप्टो तेज़ी से अपना ज़रूर रहे हैं, लेकिन उनके पास अभी भी इसके बारे में बुनियादी जानकारी नहीं है। चेनएनालिसिस के 2026 ग्लोबल क्रिप्टो अडॉप्शन इंडेक्स के मुताबिक, आम लोगों के बीच क्रिप्टो अपनाने के मामले में भारत दुनिया में छठे और हस्तांतरण की मात्रा के लिहाज़ से दूसरे नंबर पर है। फिर भी, जब लाखों नए उपयोगकर्ता, अक्सर सोशल मीडिया के प्रचार या दोस्तों की सलाह से, बाज़ार में आते हैं तो उनके पास वॉलेट सिक्योरिटी, धोखाधड़ी की पहचान या ब्लॉकचेन की प्रक्रिया से जुड़ी बुनियादी जानकारी नहीं होती। गौरतलब है कि क्रिप्टो का इस्तेमाल बढ़ रहा है, ऐसे में Binance ‘इंसेंटिवाइज़्ड लर्निंग’ (प्रोत्साहन आधारित कार्यक्रम) के ज़रिए शिक्षा की अनिवार्यता प्रस्तुत कर इस स्थिति का समाधान कर रहा है।

धोखाधड़ी पहचान सकते हैं

बायनांस में एपैक प्रमुख, एसबी सेकर (SB Seker, Head of APAC, Binance) ने कहा, “आज समस्या जानकारी तक पहुंच की नहीं, बल्कि उसे समझने की है। जो लोग शुरुआत कर रहे हैं, वे दो घंटे के पाठ्यक्रम को पूरा कर धोखाधड़ी पहचान सकते हैं और अपनी बचत गंवाने से बच सकते हैं। Academania Skill-Up को उस पहले कदम को प्रोत्साहित करने के लिए तैयार किया गया है यानी बुनियादी जानकारी तैयार करना ताकि लोग सिर्फ उत्सुकता से नहीं, बल्कि भरोसे के साथ क्रिप्टो की ओर बढ़ सकें।”

UP Politics यूपी के स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर बदली विचार धारा अब कांग्रेस के साथ गठबंधन करके उतरेंगे चुनावी रण में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.