लखनऊ। UP Politics में चुनाव दर चुनाव विचारधारा बदलने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य इस बार कांग्रेस की विचार धारा से प्रभावित नजर आ रहे है। इसी सिलसिले में उन्होंने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से 10 जनपद में मुलाकात की। उन्होंने बताया कि अपनी जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच औपचारिक घोषणा नवरात्र में होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस हाईकमान और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच बातचीत के बाद मौर्य को इंडिया ब्लॉक में शामिल करने पर सहमति बन गई है। वह अपनी पार्टी के सिंबल पर ही चुनाव लड़ेंगे, लेकिन गठबंधन के साथ साझा उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारेंगे।
राहुल से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए मौर्य ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर देश के सामने कांग्रेस एकमात्र विकल्प है। इसलिए उन्होंने इंडिया गठबंधन के साथ जुड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अब इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। भविष्य की रणनीति और कितनी सीटों पर वह चुनावी मैदान में उतरेंगे इसे लेकर आने वाले समय में विस्तार से चर्चा होगी।
राहुल से प्रभावित दिखे स्वामी
मौर्य ने कहा विपक्षी दलों का एक ही उद्देश्य है, भाजपा हटाओ देश बचाओ और संविधान बचाओ। आज देश में राहुल गांधी ही अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जाति, जनजातियों और पिछड़ों की आवाज उठा रहे हैं। उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में यही काम कर रही है। इसलिए समान विचारधारा को लेकर ही वह गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में जाएंगे। स्वामी प्रसाद मौर्य कुशवाहा, मौर्य, शाक्य और सैनी समाज के बड़े नेता हैं। उनका यूपी में करीब 8-9 फीसदी वोटबैंक है। इससे पहले 2022 में वह भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में आए थे, फिर उन्होंने अपनी अलग पार्टी बना ली थी।

One thought on “UP Politics यूपी के स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर बदली विचार धारा अब कांग्रेस के साथ गठबंधन करके उतरेंगे चुनावी रण में”