PoliceLathiCharge :लखनऊ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आयुष इंटर्न डॉक्टरों पर देर रात लाठीचार्ज, स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश

Lathi-charge on AYUSH intern doctors staging a peaceful protest in Lucknow late at night; outrage among healthcare workers.

लखनऊ। PoliceLathiCharge राजधानी के जीपीओं पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आयुष डॉक्टरों को सोमवार रात पुलिस ने लाठी चार्ज करके हटा दिया, इससे डाक्टरों में आक्रोश का माहौल है। बता दें कि कई दिनों स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर हजरतगंज स्थित जीपीओ पर आयुष इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन चल रहा था। डॉक्टरों का आरोप है कि पुलिस ने निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, उन्हें मौके से घसीटा और कई डॉक्टरों को जबरन हिरासत में ले लिया। इस घटना के बाद स्वास्थ्यकर्मियों और युवा डॉक्टरों में भारी रोष व्याप्त हो गया है।

 

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने लगातार उनकी अनदेखी की। उनका दावा है कि जीपीओ पर आयोजित प्रदर्शन पूरी तरह अनुशासित था, इसके बावजूद पुलिस ने बर्बरतापूर्वक बल प्रयोग किया।

घटना से नाराज डॉक्टरों ने शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। उन्होंने मांग की है कि हिरासत में लिए गए सभी आयुष इंटर्न डॉक्टरों को बिना किसी शर्त के तत्काल रिहा किया जाए, शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज करने वाले जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और डॉक्टरों की स्टाइपेंड वृद्धि संबंधी जायज व बुनियादी मांगों पर सरकार तुरंत संज्ञान लेकर निर्णय करें।

एटा में रिश्तों का कत्ल: बच्चों के सामने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट, यह वजह आई सामने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर