एटा। Murder Of WifeAnd MotherInLaw यूपी के एटा जिले में सोमवार रात एक व्यक्ति ने घरेलू कलह में तीन बच्चों के सामने पत्नी और सास को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। दोहर हत्याकांड से मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के मौके से साक्ष्य से जुटाए। यह वारदात एटा के कस्बा अवागढ़ के यादव नगर मोहल्ले की है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों में करीब 35 वर्षीय प्रियंका और उसकी 60 वर्षीय मां कमला देवी शामिल हैं।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी के बीच कई दिन से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बच्चों से पूछताछ में उनके बीच विवाद और मारपीट होने की बात सामने आई है। आरोप है कि सोमवार रात विवाद के दौरान पति ने अपने पिता के साथ मिलकर पत्नी और सास पर हमला कर दिया। दोनों महिलाओं के चेहरे और आंखों पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई।
हत्या के बाद पिता—पुत्र फरार
अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पांडेय ने बताया कि बच्चों के बयानों और प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की गहराई से जांच कर रही है।

One thought on “एटा में रिश्तों का कत्ल: बच्चों के सामने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट, यह वजह आई सामने”