मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर पंकज यादव यूपी एसटीएफ से मुठभेड़ में मारा गया

मथुरा। माफिया मुख्तार अंसारी गैंग के शार्प शूटर को यूपी एसटीएफ ने मथुरा में हुई मुठभेड़ में मार गिराया। मथुरा के सारे थाना इलाके में बुधवार सुबह यह मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि पंकज यादव के साथ एक और बदमाश था। वह भागने में सफल रहा। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पंकज यादव उर्फ नखड़ू पुत्र राम प्रवेश यादव निवासी ताहिरापुर, रानीपुर, मऊ के ऊपर दो दर्जन से अधिक हत्या एवं अन्य संगीन मुकदमे दर्ज थे। पंकज यादव पर मऊ के चर्चित मन्ना सिंह हत्याकांड के गवाह रामसिंह और उनकी सुरक्षा में चल रहे आरक्षी सतीश कुमार की हत्या का आरोप है।

कई गैंगों के लिए करता था काम

पंकज यादव मुख्तार अंसारी, शाहबुद्दीन और मुन्ना बजरंगी गैंग के लिए भी शार्प शूटर का काम करता था। मथुरा पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी धर्मेश शाही की टीम ने फरह में रोसू गांव के पास बुधवार सुबह करीब 5:20 बजे मुठभेड़ के दौरान पंकज यादव को ढेर कर दिया। उसका एक अन्य अपराधी साथी भागने में सफल रहा है। पंकज यादव का पूर्वांचल के कई जिलों में खौफ था, उसे कई जिलों की पुलिस खोज रही थी।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours