Eight Deaths :महाराष्ट्र में अनियं​त्रित ट्रक और पिकअप में टक्कर ,आठ लोगों की मौत से सड़क हो गई लाल, मचा चीख- पुकार

Collision between an out-of-control truck and a pickup in Maharashtra: road stained red with the blood of eight victims; scenes of chaos and screaming.

भंडारा। EightDeaths : महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के ट्रक और पिकअप में टक्कर हो गई, इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क पर भाऊ ढाबा के पास हुई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी सकोली सब डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद सड़क लाल हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही सबसे पहले स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जख्मी लोगों को वहां से निकालने और अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया।

साकोली के पास की घटना

यह साकोली के पास की घटना थी, ऐसे में हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू किया, घायलों को तत्काल साकोली के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। टक्कर किस वजह से हुई और हादसे के पीछे क्या कारण था, इसकी पड़ताल की जा रही है। इस दौरान कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात थम गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना सुबह के वक्त हुई है, ऐसे में आसपास भी ज्यादा लोग नहीं थे। हादसे में मारे गए सभी लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो रायपुर से नेशनल हाईवे-53 के रास्ते नागपुर की तरफ जा रहे थे, भी अचानक से यह हादसा हुआ। हादसा इतना खतरनाक था कि कार ट्रक में फंस गई थी, जिसे बाद में 2 जेसीबी की मदद से निकालना पड़ा है, उसके बाद सुचारू रूप से ट्राफिक शुरू किया गया. हादसे का स्पष्ट कारण अब तक क्लीयर नहीं हुआ है।

 

यूपी के आठ Startups ने किया शानदार प्रदर्शन, छोटे स्तर से शुरू होकर अरबों डॉलर के मूल्यांकन तक पहुंचीं कंपनियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours