‘Love and War’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम

‘Love and War’ to feature a grand cinematic union of Ranbir, Alia, and Vicky.

तीनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और भंसाली की अनूठी कहानी कहने की शैली को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है।

मनोरंजन डेस्क: भारतीय सिनेमा में भव्यता, रोमांस और शानदार विजुअल ट्रीटमेंट को नई पहचान देने वाले संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Love and War’
को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर इस ग्रैंड रोमांटिक वॉर ड्रामा की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही फिल्म अब पोस्ट-प्रोडक्शन के अहम दौर में प्रवेश कर गई है।‘लव एंड वॉर’ इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे तीन शानदार कलाकार भंसाली के भव्य सिनेमाई संसार का हिस्सा बने हैं। तीनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और भंसाली की अनूठी कहानी कहने की शैली को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है।

फिल्म की अब तक कोई झलक सामने नहीं आई है, ऐसे में इसके लुक, कहानी और किरदारों को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में रिलीज होने वाली ‘लव एंड वॉर’ से 2027 की सबसे बड़ी सिनेमाई पेशकशों में शामिल होने की उम्मीद है।

bazar में आग और जख्मों पर नमक!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.