इंदौर।WifeMurder एमपी के आर्थिक राजधानी इंदौर से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई,यहां एक सिरफिर ने पत्नी के चरित्र संदेह पर पहले पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या की, इसके बाद दो बच्चों को तालाब में फेंक दिया। 13 साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि 8 साल के बच्चे ने मरने का नाटक करके अपनी जान बचा ली। दिल में शक का बीज पाले बैठै सुनील को इतना बड़ा कदम उठाने से पहले एक बार भी शादी के समय लिया गया सात वचन याद नही आया, न ही बच्चों का मासूम चेहरा उसका इरादा बदल सका। उसने अनमोल रिश्तो काे एक झटके में तोड़ दिया।
पत्नी की हत्या करने के बाद युवक ने 13 साल की बेटी माही और 8 साल के बेटे अजय दोनों को तालाब में फेका था। बच्चे ने मरने का नाटक कर अपनी जान बचाई। आरोपी सुनील चौहान पेशे से ड्राइवर है। उसको पत्नी अनिता पर किसी दूसरे व्यक्ति से प्रेम करने का शक था। पहले उसने घर के बाहर ले जाकर अनिता की हत्या कर दी। इसके बाद घर से बच्चों को लेकर आया और दोनों को तालाब में फेंक दिया। अजय जैसे तैसे निकला और गांव के लोगों को बताया। कनाडिया पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और शवों को ढूंढ निकाला।
एक शक ने बर्बाद की 15 साल की गृहस्थी
पड़ोसियों ने बताया कि सुनील का एक हसता खेलता परिवार था। वह पत्नी से काफी प्यार करता था। न जाने उसके दिल में कहा से पत्नी के चरित्र को शक पैदा हो गया। बिना किसी ठोस जानकारी या पत्नी से बातचीत के उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। पत्नी और बेटी की हत्या के बाद जहां वह जेल चला जाएगा, वहीं उसका आठ साल का बेटा अनाथ हो जाएगा।
