LoveTriangle : रायबरेली में पत्नी के प्रेमी को मारकर घर में दफनाया, बदबू से परेशान महिला ने खोला राज

In Raebareli, the wife's lover was killed and buried in the house; the woman, disturbed by the smell, revealed the secret.

रामप्रकाश ने साड़ी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद कमरे में ही शव को दफना दिया।

रायबरेली। LoveTriangle : यूपी के रायबरेली में ​रिश्तों के उलझन में हुई हत्या की एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। यहां पहले युवक ने पत्नी के साथ मिलकर उसके प्रेमी की साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद कमरे में गड्ढा खोदकर शव दफना दिया। दो दिन बाद घर बदबू आने पर लोगों को शक हुआ। डर के मारे महिला ने प्रधान के पास जाकर सच्चाई बता दी। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। साथ ही शव को गडढे से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस के अनुसार यह घटना डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे रजऊ मजरे मुस्तफाबाद गांव की है। गांव निवासी रीता पासवान (29) की शादी 2016 में भदोखर थाना क्षेत्र के कोरचंदामऊ निवासी रामप्रकाश पासवान (31) से हुई थी। शादी बाद दो बेटे हुए। शादी के कुछ ही साल में दंपती में लड़ाई होने लगी। इस बीच रीता का मायके के पड़ोसी गांव पूरे बाबा मजरे कठगर निवासी अमित रैदास (26) से नैन लड़ गए।

मायके में रहने लगी रीता

विवाद बढ़ने पर शादी के चार साल बाद 2020 में रीता ससुराल छोड़कर मायके में आकर रहने लगी। प्रेमी अमित भी उसके साथ घर में रहने लगी। रीता को एक बेटी हुई, जिसकी उम्र तीन साल है। रीता की नजदीकियां पति राम प्रकाश से फिर बढ़ गई थीं। 29 जुलाई की रात रीता घर पर अमित के साथ बैठी थी, तभी पति राम प्रकाश मिलने आ गया। अमित ने राम प्रकाश के घर आने का विरोध किया। इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया। रीता की मदद से राम प्रकाश ने पहले अमित की पिटाई की। इसके बाद साड़ी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद कमरे में ही शव को दफना दिया। इसके बाद राम प्रकाश मौके से भाग गया।

पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया

बताते हैं कि कमरे के अंदर से बदबू आई तो ग्रामीणों को कुछ शक हुआ। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान अखिलेश यादव से की गई। शुक्रवार शाम 7.00 बजे रीता डर के मारे स्वयं प्रधान के पास पहुंची। उन्हें अमित की हत्या की जानकारी दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर शनिवार तड़के 4.00 बजे पुलिस गांव पहुंची और खोदाई कर शव को बाहर निकाला। अमित मजदूरी करता था। डलमऊ कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक अमित के भाई रंजीत रैदास की तहरीर पर दंपती के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर दोनों को हिरासत में लिया गया है।

एटा में कांवड़ियों से भरे ट्रैक्टर को बेकाबू वाहन ने मारी टक्कर,छह शिवभक्त घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’