AyodhyaNews : प्रभु श्रीराम के धाम में सेवा के नाम घुसपैठ करने वाले डकैतों ने चढ़ावा की राशि में जमकर लूटपाट की। इसकी पुष्टि एसआईटी जांच में परत दर परत खुल रही है। जांच में यह भी पता चला है कि किस तरह जिम्मेदारों ने अपनी जिम्मेदारी से मुख मोड़कर इन डकैतों को लूटने का मौका दिया। इसी का नतीजा है कि अब भक्तों का विश्वास चढ़ावें से उठ गया है।श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी कम हो गई है। मंदिर परिसर में रखे दानपात्रों में नकद दान करने की बजाय अधिकांश श्रद्धालु अब रसीद कटवाकर या ऑनलाइन माध्यम से निधि समर्पित कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दानपात्रों से प्राप्त होने वाली राशि में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सूत्रों के अनुसार जून माह में प्रतिदिन औसतन 20 से 24 लाख रुपये मंदिर की दानराशि बैंक में जमा हो रही थी। वहीं जुलाई में यह आंकड़ा लगातार घटते हुए 10 लाख रुपये से भी नीचे पहुंच गया है। अधिकांश श्रद्धालु दान काउंटर पर जाकर रसीद के साथ दान कर रहे थे और कुछ लोग ऑनलाइन दान कर रहे थे। परिसर के विभिन्न मंदिरों में रखे दानपात्र लगभग खाली दिखाई देने लगे है।
दान पात्रों में डाल रहे छोटे नोट
आस्था की डकैती का मामला उजागर होने के बाद श्रद्धालुओं का भरोसा दान देने की प्रक्रिया में बदलता दिख रहा है। श्रद्धा और दर्शनार्थियों की संख्या पर इसका असर नहीं पड़ा है, लेकिन दान देने का तरीका तेजी से बदल रहा है। अब दानपात्रों की अपेक्षा रसीद आधारित और डिजिटल दान को अधिक प्राथमिकता मिल रही है। बग बेहद कम श्रद्धालु दान पात्र में दान अर्पित कर रहे हैं। जबकि ज्यादातर श्रद्धालु अब दानराशि के रूप में 10, 20 और 50 रुपये के छोटे नोट डाल रहे हैं।
डॉ. कृष्ण मोहन बनेंगे महासचिव
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में संगठनात्मक बदलाव का दौर जारी है। सूत्रों के अनुसार, डॉ. कृष्ण मोहन 22 जुलाई को ट्रस्ट के महासचिव का पदभार ग्रहण कर सकते हैं। विगत छह जुलाई को हुई ट्रस्ट की बैठक में उन्हें अंतरिम महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उसी बैठक में तत्कालीन महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के इस्तीफे भी स्वीकार कर लिए गए थे। अब 22 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट की नई टीम का ऐलान किया जाएगा। बैठक में डॉ. कृष्ण मोहन के महासचिव पद पर औपचारिक अनुमोदन की पूरी संभावना जताई जा रही है। साथ ही अयोध्या राजपरिवार के सदस्य यतींद्र मोहन मिश्र को भी ट्रस्ट में सदस्य के रूप में शामिल किए जाने की चर्चा तेज है।
चोर को बना दिया खजाने का चौकीदार, घोटाले में बर्खास्त बैंककर्मी को बना दिया था गणना प्रभारी
