शादी के दो दिन बाद ही विवाहिता की मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप, मातम में बदलीं खुशियां

Married woman dies two days after wedding, mother alleges murder, joy turns to mourning

आरोप है मायके पक्ष के पहुंचने पर ससुराल वाले शव छोड़कर मौके से चले गए।

गोरखपुर।Bride dies two days after marriage  जिस मां- बाप ने दो दिन पहले अपनी नाजो से पाली बेटी को दुल्हन बनाकर घर से विदा किया, उसकी मौत की खबर मिलते ही उनका कलेजा फट गया। भागते हुए बेटी की ससुराल पहुंचे तो पता चला कि उसे कम दहेज के लिए मार डाला गया। परिजनों दहेज हत्या का आरोप लगाया। वहीं ससुराल पक्ष ने विवाहिता को बीमार बताकर अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टरों के मृत घोषित करते ही वहां से भाग निकले।

गोरखपुर के पीपीगंज थानाक्षेत्र में शादी की खुशियों के महज दो दिन बाद 21 वर्षीय नवविवाहिता सीमा की संदिग्ध हालात में मौत से हड़कंप मच गया। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच कर रही है। पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रत्नपुर निवासी कमल प्रभा देवी की बेटी सीमा का विवाह 20 फरवरी को पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़नी निवासी मनोज से हुई। परिजनों ने बताया कि विवाह में सामर्थ्य अनुसार दान-दहेज दिया गया। 21 फरवरी को सीमा की विदाई हुई और वह अपने ससुराल बढ़नी पहुंची।

ससुराल वाले शव छोड़कर भागे

घर वाले बेटी की शादी के बाद सुकून से बैठे ही थे कि 22 फरवरी की शाम अचानक सीमा की तबीयत बिगड़ने की सूचना उसके मायके पक्ष को दी गई। ससुराल वालों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीमा के माता-पिता अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि वहां पहुंचने पर ससुराल पक्ष के लोग शव छोड़कर मौके से चले गए। मृतका की मां कमल प्रभा देवी ने पीपीगंज पुलिस को सूचना देते हुए आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी के चलते उनकी बेटी की हत्या की गई। उन्होंने ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चलेगा। फिलहाल तहरीर के आधार पर मामले की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ISECTCON 2026: संजीवन शास्त्र के विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों एक साथ लाने वाला सम्मेलन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria