बरेली। यूपी के बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया यहां उत्तराखंड के डॉक्टर ने दहेज में एक करोड़ रुपये नहीं मिलने पर कोर्ट परिसर में TripleTalaq दिया। पीड़िता के मुताबिक पति ने यूसीसी को मानने से इनकार करते हुए कहा कि वह शरीयत को मानता है। पत्नी ने डॉक्टर और उसके परिजनों के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कैंट इलाके की रहने वाली महिला ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया है कि उसका निकाह उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के गांव सुल्तानपुर अदमपुर निवासी मुस्तकीम से हुआ था। निकाह के बाद मुस्तकीम के घर वाले कहने लगे कि तुम्हारा पति मुस्तकीम एमबीबीएस डॉक्टर है। उसे एमडी की पढ़ाई कर अस्पताल खोलना है। इसके लिए एक करोड़ रुपये की जरूरत पड़ेगी।मुस्तकीम के परिजनों ने महिला से कहा कि वह 70 बीघा जमीन के मालिक हैं, लेकिन फर्जीवाड़ा कर 600 बीघा रकबा दिखाकर गन्ने की पर्चियां लेते हैं। कहा कि तेरे नाम 70 बीघा का रकबा दिखाकर गन्ने की पर्चियां ले लेंगे। इस पर महिला ने फर्जीवाड़ा करने से मना कर दिया।
जान से मारने की धमकी भी दी
आरोप है कि इससे नाराज होकर महिला के जेठ ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एक करोड़ रुपये दहेज में लाने के लिए कहा। विवाद बढ़ने पर महिला मायके आ गई। यहां उसने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद मुस्तकीम विदा करवाकर उसे घर ले गया। फिर दहेज को लेकर प्रताड़ित किया गया। महिला के पिता उसे बरेली ले आए तो 2023 में मुस्तकीम और उसके परिजन बरेली आए और जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
महिला ने आरोप लगाया कि वह सहायक अध्यापक का साक्षात्कार देने हरिद्वार गई तो मुस्तकीम ने कार लगाकर उसे रोका और एक करोड़ रुपये देने के लिए कहा। विरोध करने पर उसे तीन तलाक दे दिया। उसे लाइसेंसी बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत तीन जनवरी 2025 को हरिद्वार की कनखल पुलिस से की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।
दूसरा निकाह करने की धमकी
महिला ने बताया कि तीन जुलाई 2026 को वह बरेली न्यायालय में गई थी। वहां मुस्तकीम भी आया था। मुस्तकीम ने उससे कहा कि मैं पहले भी तीन तलाक दे चुका हूं, जल्द ही दूसरा निकाह करूंगा। मुस्तकीम ने कहा कि मैं यूसीसी कानून को नहीं, शरीयत को मानता हूं। यह कहकर मुस्तकीम ने दोबारा तीन तलाक दे दिया। एडीजी के आदेश पर कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
27 सेकेंड में आठ बार मासूम को पटकने वाले Viraj the Killer को फांसी पर लटकाने की सजा
