Effect of inflation : गैस के बाद पेट्रोल -डीजल हुआ महंगा, तेल कंपनियों ने एक साथ बढ़ाए तीन रुपये प्रति लीटर दाम

After gas, petrol and diesel become more expensive; oil companies hike prices by three rupees per liter simultaneously.

वैश्विक बाजार में ऊर्जा की जो कीमतें इतनी तेजी से बढ़ी हैं, उसका सीधा बोझ अब तेल कंपनियों ने ग्राहकों के कंधों पर डाल दिया है।

नईदिल्ली। Effect of inflation व्यवसायिक गैस सिलेंडर के बाद तेल कंपनियों ने शुक्रवार को एक झटके में पेट्रोल— डीजल के दाम में वृद्धि कर दी। पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार पड़ी है। वृद्धि के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी का सीधा असर अब भारत के आम ग्राहकों पर भी दिखने लगा है। इसी वजह से देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक बहुत बड़ा इजाफा कर दिया है। दरअसल वैश्विक बाजार में ऊर्जा की जो कीमतें इतनी तेजी से बढ़ी हैं, उसका सीधा बोझ अब तेल कंपनियों ने ग्राहकों के कंधों पर डाल दिया है।

अब इतनी चुकानी पड़ेगी कीमत

देश की राजधानी नई दिल्ली में बढ़ोतरी के बाद आम ग्राहकों की जेब सबसे ज्यादा ढीली होने वाली है। अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की नई कीमत 97.77 रुपये हो गई है। वहीं अगर हम डीजल की बात करें, तो दिल्ली में अब एक लीटर डीजल के लिए आम ग्राहकों को 90.67 रुपये की कीमत चुकानी होगी। यह भारी बढ़ोतरी राजधानी के लाखों वाहन चालकों और आम जनता के लिए एक बहुत ही बड़ा और चिंताजनक झटका है।

अन्य महानगरों में इतने में मिलेंगे ईंधन

दिल्ली के अलावा देश के अन्य प्रमुख महानगरों में भी पेट्रोल की कीमतों में बहुत बड़ी तेजी आई है। कोलकाता में पेट्रोल के दाम 3.29 रुपये बढ़कर अब 108.74 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये बढ़कर 106.68 रुपये प्रति लीटर हो गई है। दक्षिण भारत के बड़े शहर चेन्नई की बात करें, तो वहां भी पेट्रोल के दामों में 2.83 रुपये का भारी उछाल आया है और इसकी नई कीमत 103.67 रुपये प्रति लीटर तय कर दी गई है।

 

यूपी में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, अलग- अलग हादसों में 96Dead ,ओएचई टूटने से ट्रेन संचालन ठप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours