Godrej Enterprises Group ने फोर्कलिफ्ट के लिए पेश की भारत की पहली मल्टी आयन बैटरी टेक्नोलॉजी, स्वच्छ और कुशल आपूर्ति श्रृंखला मिलेगा बढ़ावा

Godrej Enterprises Group Introduces India's First Multi-Ion Battery Technology for Forklifts, Boosting Clean and Efficient Supply Chains

भारत के औद्योगिक और वेयरहाउसिंग बाज़ार में लगातार मज़बूती नज़र आ रही है।

  • कंपनी ने विनिर्माण और वेयरहाउसिंग आधारित आपूर्ति श्रृंखला में वहनीय ऊर्जा समाधानों के लिहाज़ से नया मानक स्थापित किया

बिजनेस डेस्क, मुंबई: Godrej Enterprises Group (GEG) ने अपने मटीरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट (MHE) व्यवसाय के ज़रिए इलेक्ट्रिक फोर्कलिफ्ट के लिए भारत की पहली मल्टी आयन बैटरी टेक्नोलॉजी पेश की। समूह का यह एमएचई व्यवसाय भारत के मटीरियल हैंडलिंग खंड में बाज़ार की अग्रणी इकाइयों में से एक है। इस लॉन्च से भारत के विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग खंड की तेज़ी से बढ़ती ज़रूरतें पूरी होंगी। यह कुशल, भरोसेमंद और टिकाऊ ऊर्जा समाधान प्रदान करता है, जिससे कुल स्वामित्व लागत टोटल कॉस्ट ऑफ ओनरशिप 25% तक कम हो जाती है, उपकरणों के काम करने अवधि बढ़ जाती है, और औद्योगिक परिचालन स्वच्छ हो जाता है। इस बैटरी को फोर्कलिफ्ट की पूरी परिचालन अवधि तक चलने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

भारत के औद्योगिक और वेयरहाउसिंग बाज़ार में लगातार मज़बूती नज़र आ रही है। 2026 की पहली तिमाही में शीर्ष आठ शहरों में 11 मिलियन (1.1 करोड़) वर्ग फुट से अधिक की लीज़िंग हुई। इसमें साल-दर-साल के आधार पर दहाई अंकों की वृद्धि दर्ज हुई। यह वृद्धि 3पीएल, ई-कॉमर्स और विनिर्माण आधारित आपूर्ति श्रृंखला के आधुनिकीकरण से उत्पन्न मांग के कारण हुई है। गौरतलब है कि वेयरहाउस अधिक सघन होते जा रहे हैं और कार्य निष्पादन क्षमता (थ्रूपुट) बढ़ती जा रही है, ऐसे में ऊर्जा-कुशल, सुरक्षित और भविष्य के लिए तैयार मटीरियल हैंडलिंग समाधानों की ज़रूरत उत्पादकता और प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण हो गई है।

मल्टी आयन बैटरी को तेज़ी से और जहां भी मौका मिले वहां चार्ज किया जा सकता है, इसमें रख-रखाव का बहुत ध्यान नहीं रखना होता है और यह बेहद ऊर्जा दक्ष है। साथ ही, इससे विभिन्न रेयर अर्थ एलिमेंट पर निर्भरता दूर होती है और बैटरी के निपटान से जुड़ी चुनौतियां कम होती है। भारत के अग्रणी ‘डीप टेक’ बैटरी नवोन्मेषकों में से एक के सहयोग से विकसित, यह टेक्नोलॉजी 5,000 लाइफ साइकिल तक प्रदान करती है, जो मानक लिथियम आयन बैटरी के मुकाबले लगभग 60% अधिक है। इस तरह यह उपकरणों के पूरे जीवनकाल तक चलने वाली उपयुक्त बैटरी है। 45° सेंटीग्रेड से अधिक तक के तापमान में भी भरोसेमंद ढंग से काम करने के लिए तैयार, मल्टी आयन बैटरी भारत की उष्णकटिबंधीय जलवायु वाली परिस्थितियों के लिए बिलकुल उपयुक्त है।

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के मटीरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट के बिजनेस हेड, अनिल लिंगायत ने कहा, “भारत की आपूर्ति श्रृंखला की जटिलता और तीव्रता बढ़ रही है, ऐसे में मटीरियल हैंडलिंग के लिए ऐसे ऊर्जा समाधानों की ज़रूरत है जो विश्वसनीयता, दीर्घकालिक मूल्य और वहनीयता प्रदान करें। मल्टी आयन बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ, हम नए सिरे से इस बात पर गौर कर रहे हैं कि औद्योगिक उपकरण को कैसे चलाया जाए। हम उन्नत इंजीनियरिंग का उपयोग कर एमएसएमई समेत पूरी मूल्य श्रृंखला में अधिक अपटाइम, कमतर स्वामित्व लागत और अपेक्षाकृत अधिक स्वच्छ परिचालन संभव बना रहे हैं। इससे डिज़ाइन-आधारित नवोन्मेष, अनुसंधान एवं विकास और प्रौद्योगिकी-आधारित ऐसे उत्पाद पर हमारा विशेष ध्यान रेखांकित होता है, जो पूरे लॉजिस्टिक्स परितंत्र को वास्तविक और बड़े पैमाने पर प्रभावित करता हो।”

Effect of inflation : गैस के बाद पेट्रोल -डीजल हुआ महंगा, तेल कंपनियों ने एक साथ बढ़ाए तीन रुपये प्रति लीटर दाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother