बुलंदशहर में बरातियों से भरी बस ने पांच को रौंदा, तीन की मौत दो की हालत गंभीर

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में बुधवार देर रात एक दिल दहलाने वाले हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई,जबकि दो लोगों की हालत गंभीर हैं। दरअसल पांच यवक सड़क के किनारे खड़े होकर बातें कर रहे थे, इसी दौरान वहां से गुजरी तेज रफ्तार बस उन लोगों का कुचलते हुए निकल गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।
यह हादसा छतारी थाना क्षेत्र में खुर्जा मार्ग स्थित कमौना गांव के पास की हैं। पहासू से बारातियों से भरी एक बस छतारी के कमौना में स्थित फार्म हाउस में आ रही थी। बस की रफ्तार तेज होने के कारण कामौना गांव के बाहर वह अनियंत्रित हो गई। वहीं सड़क किनारे खड़े विनोद (38) , अशोक (38) पुत्र विजय सिंह, रिंकू (26) , अरविंद और बादल निवासी कमोना को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद ग्रामीण घायलों को इलाज के लिएअलीगढ़ के मेडिकल अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विनोद, अशोक और रिंकू को मृत घोषित कर दिया। वहीं अरविंद और बादल की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर सीओ रामकरण और थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। उधर, घटना के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.