BusOverturned बोलेरो को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, दो महिलाओं की मौत, 35 घायल

Bus Overturns After Striking Divider While Attempting to Avoid Bolero; Two Women Dead, 35 Injured

घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

गाजीपुर।BusOverturned नेपाल से लौट रही बस बोलेरो को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराकर पलट गई, इस हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हो गए। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृत महिलाओं की पहचान अन्नपूर्णा देवी (50 वर्ष) निवासी पूना व सरस्वती देवी (70 वर्ष) निवासी बुलढाना के रूप में हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही एएसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हाल जाना। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

एएसपी सिटी ने बताया कि महाराष्ट्र के जलगांव से आए यात्री पहले वाराणसी पहुंचे थे। यहां से टूरिस्ट बस के जरिए नेपाल के काठमांडू गए थे। वापसी के दौरान नंदगंज क्षेत्र में नैसारे गांव के पास फोरलेन पर एक बोलेरो को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्यूरी भेज दिया गया है। घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

दो बसों से गए थे नेपाल

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के जलगांव समेत विभिन्न गांव के करीब 95 से 96 लोग दो बसों से चित्रकुट में दर्शन के बाद तीन दिन पूर्व काठमांडू गए थे। बुधवार की देर रात दो बसों में सवार होकर सभी वाराणसी के लिए निकले थे। वहां से दो बसों में सवार होकर नेपाल गए थे। इसमें वाराणसी के एक ड्राइवर और कंडक्टर हैं।

Awas Vikas Action: मेरठ के शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट के 44 व्यावसायिक भवन सील, व्यापारियों की रोजी-रोटी छिन गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर