Nine Dead: नासिक में समारोह से लौटते समय कार कुएं में गिरी, एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत

Car falls into well while returning from function in Nashik; nine members of the same family die.

राहत-बचाव अभियान के तहत दो क्रेन और तैराकों की मदद से आधी रात के आसपास कार और उसमें सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया।

नासिक। Nine Dead महाराष्ट्र के नासिक के डिंडोरी क्षेत्र शुक्रवार देर रात एक कार कुएं में गिरने से एक ही परिवार के नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में छह बच्चों की भी मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार एकसमारोह से लौट रहा था। पुलिस ने शनिवार को इस हादसे की जानकारी शेयर की।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे डिंडोरी कस्बे के शिवाजी नगर इलाके में हुआ। परिवार के सभी सदस्य एक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर पास के एक कुएं में जा गिरी।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं। राहत-बचाव अभियान के तहत दो क्रेन और तैराकों की मदद से आधी रात के आसपास कार और उसमें सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।

यह हुए हादसे का शिकार

पुलिस ने बताया कि सभी मृतक डिंडोरी तालुका के इंदोरे गांव निवासी दरगुड़े परिवार के सदस्य थे। मृतकों की पहचान सुनील दत्तू दरगुड़े (32), उनकी पत्नी रेशमा, आशा अनिल दरगुड़े (32) और परिवार के छह बच्चों के रूप में हुई है। बच्चों में पांच लड़कियां (उम्र 7 से 14 वर्ष) और एक 11 वर्षीय लड़का शामिल है।सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डिंडोरी के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

UP ATS ने लखनऊ रेलवे स्टेशन पर विस्फोट की साजिश को किया नाकाम, चार आतंकी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother