पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा: गैस सिलेंडर में विस्फोट से चार बच्चों समेत सात की मौत

Major accident in West Bengal: Seven people including four children died in a gas cylinder explosion

मरने वालों में चार बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, यहां घर में हुए विस्फोट में चार बच्चों समेत सात की मौत हो गई, वहीं कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस- प्रशासन मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटा है। सुंदरबन जिले के एसपी कोटेश्वर राव ने बताया कि मरने वालों में चार बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मृतक संभवतः एक ही परिवार के हो सकते है। उन्होंने यह भी बताया कि पाथर प्रतिमा ब्लॉक के धोलाघाट गांव में रात करीब 9 बजे हुए विस्फोट में एक महिला भी घायल हो गई। सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
एसपी कोटेश्वर राव ने जानकारी देते हुए बताया कि घर में दो Cylinder explosion  थे। हमें संदेह है कि अंदर रखे पटाखों में आग लगने के बाद आग फैल गई और सिलेंडर में विस्फोट हुआ। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है और बचाव अभियान पूरा हो गया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। हादसे को लेकर जांच जारी है। वहीं एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हम यह भी पता लगा रहे हैं कि घर के अंदर पटाखे बनाए गए थे या नहीं।
इसे भी  पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother