Major accident in Meerut: कपड़ा कारोबारी के मकान में लगी आग, महिला और उसके तीन बच्चों समेत छह की जलकर मौत

A fire broke out in a textile businessman's house, killing six people, including a woman and her three children.

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

मेरठ। Major accident in Meerut यूपी के मेरठ जिले में सोमवार— मंगलवार दरमियानी रात हुए दिल दहलाने वाले हादसे में महिला और उसके बच्चों समेत छह लोगों की जलकर मौत हो गई। एक ही परिवार के छह लोगों की मौत होने से हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल थाना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर इस्लामाबाद में सोमवार रात एक कपड़ा कारोबारी के घर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से झुलसने और दम घुटने के कारण एक ही परिवार के पांच बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

किदवई नगर इस्लामाबाद की गली नंबर-3 में स्थित यह तीन मंजिला मकान कपड़ा कारोबारी इकबाल अहमद का है। इस मकान में उनके दो बेटों, आसिम और फारूक के परिवार भी साथ रहते हैं। मकान के प्रथम तल पर आई संस एम्ब्रॉयडरी का कारखाना संचालित होता है, जहां पावरलूम के जरिए धागों से कपड़ा तैयार किया जाता है जबकि दूसरी मंजिल पर परिवार रहता था। हादसे के वक्त इकबाल अहमद और उनके दोनों बेटे आसिम व फारूक तरावीह की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए हुए थे। घर पर इकबाल की पत्नी अमीर बानो, आसिम की पत्नी रुखसार, उनका 3 वर्षीय बेटा अकदस, 6 माह की जुड़वां बेटियां नबिया व इनायत और फारूक की बेटी महविश व बेटा हम्माद मौजूद थे। रात करीब 9:30 बजे अचानक घर में आग लग गई। देखते ही देखते लपटें विकराल हो गईं और पूरी इमारत धुएं के गुबार से भर गई।

संकरी गलियों में नहीं पहुंच सकी फायर ब्रिगेड

घर के भीतर चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया। हालांकि इलाका बेहद घनी आबादी वाला और गलियां संकरी होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके तक नहीं पहुंच सकीं। ऐसे में स्थानीय लोगों ने साहस दिखाया और छतों के रास्ते घर में प्रवेश कर झुलसी हुई महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला। लोगों ने निजी संसाधनों और पानी डालकर आग पर काबू पाया।सभी घायलों को तत्काल पास के राजधानी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने पांच बच्चों और आसिम की पत्नी रुखसार को मृत घोषित कर दिया। घटना में गंभीर रूप से झुलसीं अमीर बानो और एक अन्य युवक शहजाद का इलाज अस्पताल में चल रहा है, उनकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

मौके पर पहुंचे डीएम-एसपी

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडेय, डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट ही आग का कारण लग रहा है। संकरी गलियों की वजह से बचाव कार्य में चुनौतियां आईं। इस हादसे में कुल छह लोगों की जान गई है।

यह हुए हादसे का शिकार

इस दिल दहलाने वाले हादसे में रुखसार (30 ) पत्नी आसिम,अकदस (3 ) पुत्र आसिम,नबिया (6 माह) (जुड़वां),इनायत (6 माह) पुत्री आसिम,महविश (12) पुत्री फारूक,हम्माद (4 ) पुत्र फारूक की मौत हो गई,जबकि अमीर बानो पत्नी इकबाल शहजाद गंभीर रूप से झुलस गए है।’

 

Yogi Adityanath ने 6,650 करोड़ रुपये के तीन एमओयू साइन, 20 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria