सिपाही के प्यार में पागल Fashion designer ने दी जान, मरने से पहले पीएम और सीएम से मांगा न्याय

A fashion designer, madly in love with a soldier, took her own life and sought justice from the Prime Minister and Chief Minister before dying.

सिपाही के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और खुदकुशी के लिए उकसाने की केस दर्ज कराई।

आगरा। Fashion designer कासगंज निवासी युवती ने आगरा के सदर थाने में तैनात सिपाही के प्यार में इस कदर पागल हुई कि उसके ठुकराने के बाद खुदकुशी कर ली। ऐसा नहीं कि उसके अंदर जीने की चाहत खत्म हो गई थी। इससे पहले उसने पुलिस थाने और प्रेमी सिपाही के घर वालों के खूब चक्कर लगाए हर जगह से निराश होने के बाद उसने अपना दर्द बताते हुए दो वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करके मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से न्याय की मांग की है। वहीं मृतका के पिता ने सिपाही के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और खुदकुशी के लिए उकसाने की केस दर्ज कराई।

आगरा के सदर क्षेत्र में बहन के घर आत्महत्या करने वाली फैशन डिजाइनर के मामले में शुक्रवार को दो वीडियो सामने आए। इनमें वह अपना दर्द बयां करती दिख रही है। पुलिस को भी कठघरे में खड़ा किया है। वायरल वीडियो में थाने जाने पर सुनवाई नहीं होने और मुकदमे के चक्कर में न पड़ने का दबाव बनाने की बात भी कही है। डीसीपी का कहना है कि पीड़िता ने कोई तहरीर नहीं दी थी। हालांकि सिपाही के बर्खास्तगी की फाइल खोल दी गई है।

बहन के घर आकर की खुदकुशी

मूलरूप से सहावर, कासगंज निवासी महिला के प्रेम संबंध कानपुर देहात के सरदारपुर निवासी जेबी गाैतम से चल रहे थे। वह थाना ताजगंज में कंप्यूटर ऑपरेटर था। महिला ने सदर क्षेत्र में रहने वाली बहन के घर आकर बुधवार को आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने और शादी का वादा कर शारीरिक शोषण की प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है।अब महिला के आत्महत्या से पहले के दो वीडियो सामने आए हैं। एक में वह कह रही है कि कहीं कुछ नहीं होता। लड़के, लड़कियों के साथ कुछ भी कर लें। लड़कों का कुछ नहीं बिगड़ता। ताजगंज थाने में सबके बीच बैठकर यही पता चला। मैं प्राथमिकी दर्ज कराने गई। जेबी गाैतम चार साल पत्नी बनाकर रखे था। उसने मानसिक और शारीरिक शोषण किया।इस केस में कुछ नहीं होगा। क्या यही कानून है। क्या लड़कियों के लिए कोई कानून नहीं बना, जो हमारी रक्षा के लिए बैठे हैं, वही अगर यह कहकर भेजे दें कि कुछ नहीं होगा तो हम कहां जाएं। किसी ने कहा कि छोड़ दो। किसी ने कहा कि मुकदमा मत करो। तुम भटकोगी, तुम परेशान होगी।

पीएम से लगाई न्याय की गुहार

दूसरे वीडियो में बोल रही है कि उसका (सिपाही जेबी गाैतम) बड़ा भाई एक तरफ मुझसे कह रहा है कि तुम शादी कर लो एक तरफ जेबी गाैतम मुझसे यह भी कह रहा है कि मेरे घरवाले तुमसे शादी नहीं करने देंगे। उसका बड़ा भाई, फ्लैट में रहा था। क्या उसे तब समझ में नहीं आया कि वो उसके भाई की पत्नी बनकर रह रही है। महिला कह रही है कि क्या पुलिस वालों पर कोई कार्रवाई नहीं। इसलिए सब बच जाते हैं।अगर यही सब सच है तो ऐसे कानून से मुझे कोई उम्मीद नहीं है। मर भी गई तो उस शख्स को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। वो और उसका पूरा परिवार मरने की वजह हैं।

इतना मानसिक उत्पीड़न किया कि मरने के लिए मजबूर कर दिया। मैं अपनी जान तो दे रही हूं। इंसाफ मिले। प्रधानमंत्री और योगी आदित्यनाथ से ही उम्मीद है।डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि युवती से तहरीर देने के लिए कहा गया था। मगर उन्होंने तहरीर नहीं दी। वह एक युवती के साथ आई थी। बाद में वो चली गईं। यह आरोप गलत है कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। मामले में विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन किया जाएगा। मोबाइल को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। आरोपी सिपाही की बर्खास्तगी की फाइल खोल दी गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने उठा रहे बड़े कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother