Road accident दो मिनट बचाने के चक्कर में ओवरटेक करते समय बाइक ट्रेलर से टकराई, आंखों के सामने पत्नी, बेटी और भतीजी की मौत

In an attempt to save two minutes, the bike collided with a trailer while overtaking, killing the wife, daughter and niece in front of their eyes.

गुस्साए ग्रामीणों ने रात 7.15 बजे बाराचवर-रसड़ा मार्ग को जाम कर दिया।

गाजीपुर। Road accident यातायात पुलिस का प्रमुख स्लोगन है दुर्घटना से देर भली, सावधानी हटी दुर्घटना घटी। इसके बाद भी अधिकांश वाहन चालक इस स्लोगन की अनदेखी करते है। आंकड़ों पर नजर डाले तो अधिकांश हादसे ओवर स्पीड और ओवरटेक की वजह से होती है। कुछ ऐसा ही हादसा बुधवार शाम यूपी गाजीपुर में हुआ। यहां बरेसर थाना क्षेत्र के लखनौली गांव के पास बुधवार शाम दो बाइकों के आपस में ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे बालू लदे ट्रेलर से कुचलकर कुसुम देवी (38), अनन्या (9), कृति (7) वर्ष की मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा पति सड़क के दूसरी तरफ गिरने से बच गया।

हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से भाग गया। गुस्साए ग्रामीणों ने रात 7.15 बजे बाराचवर-रसड़ा मार्ग को जाम कर दिया। दंपती दोनों बच्चियों के साथ रसड़ा बहन के घर निमंत्रण पर जा रहे थे। एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर 9.10 बजे जाम समाप्त हो गया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बैरान गांव निवासी रणजीत चौरसिया पत्नी कुसुम, पुत्री अनन्या और छोटे भाई की पुत्री कृति को बाइक से लेकर रसड़ा बहन के घर निमंत्रण पर जा रहे थे।

परिजनों में मचा कोहराम

बरेसर थाना के लखनौली गांव के पास बाराचवर-रसड़ा मार्ग पर पीछे से आ रही एक बाइक का चालक दंपती की बाइक को ओवरटेक करने का प्रयास करने लगा। इसी बीच, रसड़ा की ओर से सामने से आ रहे बालू लदे ट्रेलर से रणजीत की बाइक टकरा गई और असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार कुसुम देवी और दोनों बच्चियां अनन्या एवं कृति ट्रेलर के पहिए के नीचे चली गईं, जिससे मौके पर ही तीनों की कुचलकर मौत हो गई। जबकि पति रणजीत दूसरी तरफ गिरने से बाल-बाल बच गया। घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर भाग निकला। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रात 7.15 बजे बाराचवर-रसड़ा मार्ग जाम कर दिया।

बरेसर थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि रात 9.10 बजे मुहम्मदाबाद एसडीएम डा. हर्षिता तिवारी और कासिमाबाद एसडीएम लोकेश कुमार के साथ मुहम्मदाबाद सीओ सुधाकर पांडेय के समझाने पर जाम समाप्त हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

BSP on Mission 2027: ब्राह्मणों को साथ लाने के लिए मायावती ने उठाया बड़ा कदम, 80 सीटों पर टिकट देने का एलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria