रायबरेली।Road accident शादी समारोह में शामिल होने के लिए बुलंदशहर से प्रतापगढ़ जा रहे परिवार की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में पिता— पुत्र और मामा की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। जब तक लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया,तब तक तीन लोगों की सांसे थम गई थी।
यह हादसा बुधवार सुबह साढ़े सात बजे रायबरेली जिले के परशदेपुर क्षेत्र की किरहीनाला गोपालपुर गांव के पास हुआ। सुबह— सुबह जोरदार आवाज के साथ जैसे ही कार गडढे में पलटी लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे तो देखे कार सवाल लोग उसमें फंसे थे। सबकों बाहर निकाला गया तो उसमें से तीन लोगों की मौत हो गई थी। अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकराने के बाद खड्ग में पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में पिता पुत्र व मामा की मौत हुई है। युवक अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए पिता और मामा के साथ प्रतापगढ़ जा रहा था।
