MP is amazing: पत्नी ने डेढ़ करोड़ में प्रेमिका से किया पति का सौंपा, पढ़िएं अनोखी कहानी

महिला ने पुलिस को बताया कि मेरा पति शराब का आदी है

भोपाल।MP is amazing एमपी अजब है, सबसे गजब है। यह गीत कभी मध्य प्रदेश की पहचान के लिए जाना जाता था। कई बार ऐसी—ऐसी घटनाएं सामने आती है,जिसे पढ़कर अनायास ही ​मुंह से निकल जाता है, एमपी गजब है। ताजा चौंकाने वाला मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आई। यहां एक महिला ने पारिवारिक झगड़े को खत्म करने के लिए पति का सौदा डेढ़ करोड़ में करके उसे सौंप दिया।

कुटुंब न्यायालय भोपाल में हुए समझौते में पत्नी ने एक डुप्लेक्स और 27 लाख रुपये नकदी लेकर पति को उसकी प्रेमिका के साथ रहने की इजाजत दे दी है। लंबी काउंसलिंग के बाद तीनों पक्षों का यह समझौता करीब डेढ़ करोड़ रुपये का पड़ा है। बता दें कि एक सरकारी विभाग में कार्यरत 42 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति को अपने ही कार्यालय में कार्यरत 52 साल बड़ी महिला अधिकारी से प्रेम हो गया।

बेटी की शिकायत पर शुरू हुई काउंसलिंग

धीरे—धीरे युवक का अपनी बॉस से नजदीकियां बढ़ती गई, नतीजन पत्नी से वह दूर होता गया, परिणाम स्वरूप उसका प​त्नी से रोज विवाद होने लगा। घर में रोजाना होने वाले झगड़ों का असर बच्चों पर भी पड़ने लगा। दंपती की 16 वर्ष और 12 वर्ष की बेटियां हैं। माता-पिता के बीच रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर बड़ी बेटी ने कुटुंब न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद न्यायालय ने माता-पिता को काउंसलिंग के लिए बुलाया।

पति तलाक देने को तैयार

काउंसलिंग के दौरान पति ने स्वीकार किया कि वह अपनी सहकर्मी अधिकारी के साथ रहना चाहता है। वह पत्नी को तलाक देने के लिए भी तैयार। अब उसे घर आने का मन नहीं करता है, क्योंकि वहां हर रोज पत्नी से लड़ाई होती है। वह बेटियों को प्यार करता है, लेकिन वह पत्नी के साथ नहीं रह सकता। काउंसलिंग करने वालों का कहना है कि मामला पांच वर्ष तक चला है। दंपती के बीच पहले से ही विश्वास की कमी इतनी बढ़ चुकी थी कि समझौता मुश्किल हो गया था।

पत्नी ने रखी अपनी मांगे

बच्चों के भविष्य को देखते हुए समझौता कराया गया। पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति से विवाह विच्छेद की प्रक्रिया हुई पत्नी ने बेटियों और खुद के लिए आर्थिक सुरक्षा की मांग रखते हुए एक डुप्लेक्स और 27 लाख रुपये की शर्त रखी। इस प्रस्ताव को पति की प्रेमिका ने स्वीकार कर लिया। प्रेमिका का कहना था कि उसे भी प्रेमी की पत्नी और उनकी बेटियों के भविष्य की चिंता है। इस कारण उसने इस शर्त को स्वीकार कर नकद राशि और मकान उन्हें दे दिया।

बाराबंकी में mukhtar ansari के शूटर को बदमाशों ने गोलियों से किया छलनी, जेलर को मारकर आया था चर्चा में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर