श्रीराम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के उल्लास में डूबी अयोध्या, रामधुन पर नाच रहे भक्त

Ayodhya rejoices as the flag is hoisted atop the Shri Ram Temple, with devotees dancing to the tunes of Ramdhun.

ध्वजारोहण कार्यक्रम के मददेनजर अयोध्या में हर तरफ उल्लास का माहौल है।

अयोध्या। Flag Hoisting पांच साल की कठीन साधना के बाद आज वह दिन आ ही गया, जब धर्मनगरी अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भव्य मंदिर बनकर पूरा हो गया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भव्य मंदिर के शिखा फहराएंगे, जिसके बाद इस मंदिर को पूरा कहा जाएगा। क्योंकि बिना शिखर ध्वज के मंदिर का पूर्ण दर्जा नहीं दिया गया है।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवा ध्वज फहराएंगे। श्रीराम और मां सीता की विवाह पंचमी के अभिजीत मुहूर्त में ध्वजारोहण होगा। इस ध्वज में चमकते सूर्य और कोविदारा पेड़ की तस्वीर होगी। ‘ॐ’ लिखा होगा। ध्वजारोहरण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। पूरे नगर में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। बता दें राम जन्मभूमि बनाम बाबरी मस्जिद केस के पूर्व मुद्दई इकबाल अंसारी को भी राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह में आमंत्रित किया गया है।

अयोध्या में हर तरफ उल्लास

ध्वजारोहण कार्यक्रम के मददेनजर अयोध्या में हर तरफ उल्लास का माहौल है। सुबह से ही महिरों से जयश्रीराम के उदघोष के साथ ही रामायण के प्रसंग सुनाई दे रहे है। श्रद्धालु रामधुन पर सड़कों पर नाच रहे हैं, तो कहीं राम भजन कर रहे हैं। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। रामपथ, भक्तिपथ, धर्मपथ और जन्मभूमि पथ समेत अन्य मार्गों और गलियों में राम धुन गूंज रही है। ध्वजारोहण की खुशी में श्रद्धालु उल्लासित हैं। हर कोई भूमि पूजन और प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह को लेकर आस्था के भाव से सराबोर है। ध्वजारोहण समारोह के लिए रामनगरी को भव्य रूप में सजाया गया है। वहां का नजारा देखते ही बन रहा है। आने वाले श्रद्धालु और अतिथि अयोध्या की भव्यता को देख गदगद हैं।

Ayodhya rejoices as the flag is hoisted atop the Shri Ram Temple, with devotees dancing to the tunes of Ramdhun.
झंडा 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा समकोण वाला होगा।

अभिजीत मुहूर्त में पीएम फहराएंगे भगवा ध्वज

श्रीराम मंदिर पर फहराया जाने वाला झंडा 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा समकोण वाला होगा। इस पर भगवान सूर्य की तस्वीर छपी होगी। साथ ही कोविदारा पेड़ की तस्वीर के साथ ‘ॐ’ लिखा होगा। प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा झंडा फहराएंगे। यह आयोजन मार्ग शीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की शुभ पंचमी पर श्रीराम और मां सीता की विवाह पंचमी के अभिजीत मुहूर्त के साथ होगा।

प्रधानमंत्री अयोध्यावासियों का अभिनंदन करते हुए श्री रामजन्मभूमि मंदिर जाएंगे। ध्वजारोहण से पहले सुबह करीब 10 बजे वह सप्त मंदिर जाएंगे। वहां महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी मंदिर में भी शीश झुकाएंगे। इसके बाद शेषावतार मंदिर भी जाएंगे। सुबह करीब 11 बजे माता अन्नपूर्णा मंदिर जाएंगे। इसके बाद राम दरबार गर्भगृह में दर्शन-पूजन करेंगे।

एसपीजी, एनएसजी और एटीएस मुस्तैद

सुबह से ही बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु सरयू स्नान कर मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे हैं। इस मौके पर सुरक्षा चाक चौबंद है। एसपीजी, एनएसजी और एटीएस सड़कों और गलियों में मुस्तैद हैं। ध्वजारोहण के ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए राम मंदिर में अतिथि पहुंचने लगे हैं। उनका स्वागत किया जा रहा है।

Murder of girlfriend शादी से मना करने पर सि​रफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर युवती का गला रेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother