Mirzapur News प्रयागराज से स्नान करके लौटते समय श्रद्धालुओं का वाहन ट्रक से भिड़ा, चार की मौत, तीन घायल

While returning from Prayagraj after taking bath, devotees' vehicle collided with a truck, four killed, three injured

हादसे के बाद मौके पर ​चीख- पुकार मच गई।

 Mirzapur News। महाकुंभ से स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा वाहन सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में तेलंगाना के चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा प्रयागराज से वाराणसी जाते समय मिर्जापुर में हुआ। हादसे के बाद मौके पर ​चीख— पुकार मच गई। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने घायलों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भिजवाया।

संगारेड्डी जिले से आए थे श्रद्धालु

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के यात्रियों का वाहन प्रयागराज से संगम स्नान कर लौट रहा था। वाहन की रफ्तार तेज थी। वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, एडिशनल एसपी और थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लालगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मिर्जापुर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

यह हुए हादसे का शिकार

इलाज के दौरान तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के चित्र (44), विशाल (20), वेंकट रेड्डी (40) और माल रेड्डी (40) ने दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल मोतीला (40)संगारेड्डी, तेलंगाना, वीरेंद्र कुमार (32) शंभूपुरा, वाराणसी और राहुल (26) वाराणसी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे, राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर