Bihar: शुरूआती रूझानों में एनडीए को भारी बहुमत, विपक्ष की दिख रही तगड़ी हार

Bihar: Early trends show NDA sweeping ahead, opposition facing a major defeat

अगर शुरूआती रूझान नतीजों में बदलते है तो निश्चित रूप से बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बनेगी

पटना।Bihar  बिहार विधान सभा चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। हालांकि 9:30 बजे तक के शुरूआती रूझानों में एनडीए को भारी बढ़त मिलती दिख रही है। अगर ताजे आंकड़ों की बात करे तो महागठबंधन आधी सीटों पर टक्कर देती नजर आ रही है। वहीं पीके की जनसुराज समेत अन्य दल मिलकर भी दहाई के अंक को नहीं छू पा रहे है। अगर शुरूआती रूझान नतीजों में बदलते है तो निश्चित रूप से बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बनेगी।सुबह 9:30 बजे तक एनडीए को 160 तो महागठबंधन के प्रत्याशी 60 सीटों पर आगे चल रहे थे।

दो चरणों में हुए थे मतदान 

बिहार के 18वें विधान सभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में 6 नंवबर और 11 नंवबर को हुए थे। दो चरणों में इस बार 67.14 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो कि साल 1951 के बाद सबसे अधिक है। राज्य के 243 विधानसभा सीटों पर कुल 2616 उम्मीदवार खड़े हैं। इस बार भाजपा, जदयू, लोजपा (रा.), रालोसपा और हम का गठबंधन एनडीए मैदान में है। एनडीए के सीएम फेस पिछले 20 सालों से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। वहीं विपक्ष में राजद, कांग्रेस, सीपीआईएम, वीआईपी और पार्टियों का महागठबंधन मिलकर चुनाव लड़ रहा है, जिसके मुखिया लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव हैं।

Couple consumed poison हर तरफ से निराश प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर छोड़ी दुनिया, दोनों के परिवारों में मचा कोहराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother