Delhi blast के आरोपी आतंकी उमर के मकान को मिट्टी ​में मिलाया, साथियों से पूछताछ जारी

Delhi blast accused terrorist Umar's house razed to the ground; interrogation of associates continues

जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी लंबे समय से इस धमाके की साजिश रच रहे थे।

जम्मू-कश्मीर: Delhi blast राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम करीब 7 बजे कार में शक्तिशाली विस्फोट हुआ था। इस धमाके के आरोपी डॉ. उमर का उसकी मां से डीएनए मिलान के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने उसके मकान को जमीदोज कर दिया। बता दें इस धमाके में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे है। इस पूरे मामले में जम्मू-कश्मीर के रहने वाले डॉ. उमर का हाथ सामने आया था, धमाके में वह खुद मारा गया है। जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी लंबे समय से इस धमाके की साजिश रच रहे थे।

देश भर में मार रहे छापे

लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों ने देशभर में छापेमारी की थी। इसमें सामने आया था कि आतंकी उमर ने ही पूरे धमाके को अंजाम दिया था, इसके साथ ही उनका ग्रुप पिछले 2 सालों से इस ब्लास्ट की साजिश रहा था। पुलिस ने उमर के भाई और मां दोनों को हिरासत में भी लिया था। बता दें उमर की मां ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया था कि उनको पता था कि उनका बेटा कट्टरपंथी बन चुका है। उनकी कई-कई दिनों तक उससे बात नहीं होती थी। धमाके से पहले भी उमर ने परिवार को कॉल न करने के लिए कहा था। हालांकि परिवार की तरफ से उमर की इन गतिविधियों की पुलिस को जानकारी पहले नहीं दी गई थी।

पुलवामा का रहने वाला था उमर

दिल्ली धमाके में पुलवामा के रहने वाले उमर मोहम्मद का नाम सामने आया था। उमर मोहम्मद पेशे से एक डॉक्टर था। वह उमर जैश ए मोहम्मद के उस मॉड्यूल से जुड़ा था, धमाके से पहले ही पुलिस की तरफ से उमर की गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से 2900 किलो विस्फोटक बरामद हुआ था। पुलिस फिलहाल उमर के सभी साथियों से पूछताछ करने में लगी हुई है. पता लगाया जा रहा है कि आखिर इनका कितना बड़ा प्लान था. इसके साथ ही ये भी पता करने की कोशिश की जा रही है कि ये लोग कहां-कहां धमाका करने की योजना बना रहे थे।

Couple consumed poison हर तरफ से निराश प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर छोड़ी दुनिया, दोनों के परिवारों में मचा कोहराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां