Trailer hit the bike बहराइच में ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, बच्चे समेत चार लोगों की मौत, मची चीख-पुकार

Trailer hits bike in Bahraich, four people including a child die, screams ensue

सभी की मौत पहिए के नीचे आ जाने के वजह से हुई है।

बहराइच। Trailer hit the bike यूपी के बहराइच जिले में बुधवार सुबह बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मदन कोठी चौराहे पर फखरपुर की तरफ से आ रही गिट्टी भरे ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। ऐसा माना जा रहा है कि सभी की मौत पहिए के नीचे आ जाने के वजह से हुई है। ट्रेलर का ड्राइवर गाड़ी खड़ा करके भाग गया। शवों को पोस्टमॉर्टम हाउस भेजवा दिया गया है। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

नहीं हुई मृतकों की शिनाख्त

बुधवार सुबह करीब 6 बजे लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मदन कोठी चौराहे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। फखरपुर की ओर से आ रहा गिट्टी से भरा ट्रेलर कोहरे या चालक को झपकी आने के कारण नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खाई में जा गिरा। इसी दौरान सामने से गुजर रही एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर एक महिला, एक बच्चा (उम्र करीब 1 वर्ष) और दो पुरुष सवार थे। हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।थानाध्यक्ष ब्रह्मा गोड़ ने बताया कि बाइक विजय कुमार सिंह , निवासी लालुही (बहराइच) के नाम दर्ज है। उनके मोबाइल नंबर 9450750642 पर संपर्क किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा है। ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भिजवा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैफिक सुचारू है और शांति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। मृतकों की पहचान और उनके परिजनों की खोज की जा रही है।

Bathing at Saryu Ghat कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू घाट पर स्नान करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अब तक लगाई लाखों ने डुबकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.