सरकार ने उठाया सख्त कदम : बवाल के गुनाहगार मौलाना Tauki Raza Khan समेत आठ आरोपी भेजे गए जेल, दस मुकदमे दर्ज, इंटरनेट भी बंद

The government took strict action: Maulana Tauki Raza Khan, the culprit of the riot, and eight accused were sent to jail, ten cases were filed, and the internet was also shut down.

मौलाना समेत आठों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

बरेली। यूपी के बरेली जिले में बवाल के गुनाहगारों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी हैं। शुक्रवार हुए तोड़फोड़ और पत्थरबाजी के लिए उकसाने के आरोपी मौलाना Tauki Raza Khan समेत आठ को जेल भेज दिया गया हैं, इसके साथ ही आरोपियों पर दस मुकदमे दर्ज किए गए हैं।पुलिस ने अलग-अलग थानों में 10 मुकदमे दर्ज किए हैं। एक मुकदमे में मौलाना तौकीर को बलवा कराने का आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तारी के बाद मौलाना समेत आठों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

39 लोग हिरासत में

एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा जुमे की नमाज के बाद अलग-अलग जगहों पर हिंसक प्रदर्शन किया। इसमें अब तक कुल 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं। कोतवाली में पांच, बारादरी में दो, थाना किला, प्रेमनगर और कैंट में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस 39 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जिले में 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद

बवाल के बाद जिले में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। बीएसएनएल क्षेत्रीय कार्यालय के जीएम पंकज पोरवाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सोशल मीडिया पर जो पत्र वायरल हुआ है, वह सही है। शासन के निर्देश पर कुछ देर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। हमारे पास आधिकारिक पत्र आ गया है। बवाल के मामले में पुलिस ने शहर के अलग-अलग पांच थानों में 10 मुकदमे दर्ज किए हैं। कोतवाली में दर्ज बलवे के मुकदमे में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां को आरोपी बनाया गया है, जबकि बाकी मुकदमों में मौलाना के समर्थक नामजद किए जा रहे हैं। फाइक एनक्लेव निवासी बरातघर संचालक फरहत और उसके बेटे को बारादरी पुलिस ने जांच के आधार पर मुकदमे में शामिल किया है। शुक्रवार रात से इन्हीं लोगों ने मौलाना को अपने घर में शरण दे रखी थी।
इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother