CM Yogi ने बरसाना में फूलों की होली खेली, बोले अयोध्या-काशी के बाद अब मथुरा की बारी

CM Yogi played Holi with flowers in Barsana, said Ayodhya- Mathura after Kashi

सीएम योगी ने कहा कि होली पर पहली बार बरसाना में रोप वे की सुविधा मिली।

मथुरा। बीजेपी सरकार धर्मस्थलों का विकास कर वहां विश्वस्तरीय सुविधाओं का विस्तार करने में जुटी हुई है। अयोध्या-काशी के बाद प्रयागराज में सनातन धर्म का वैभव देखने को मिला है। वहीं अब योगी सरकार का पूरा ध्यान मथुरा का विकास करने को लेकर है। शुक्रवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्रज की रज में कन्हैया के दर्शन हर कोई करता है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे बार-बार यहां आने का मौका मिलता है। आगे कहा कि महाकुंभ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। सनातन की एकता का अकल्प समागम दुनिया ने देखा। इसकी सफलता के लिए सनातनियों का आभार जताया। भारत के तीन तीर्थ में काशी उत्तर प्रदेश में है। राम की जन्मभूमि भी इसी उत्तर प्रदेश में है और कृष्ण कन्हैया की पावन जन्मभूमि भी उत्तर प्रदेश में है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विरासत और विकास की परंपरा शुरू हुई, वह महाकुंभ में देखने को मिली।

ब्रज का होगा कायाकल्प

CM Yogi  ने कहा कि होली पर पहली बार बरसाना में रोप वे की सुविधा मिली। मैं आश्वस्त करने आया हूं कि काशी का कायाकल्प हुआ। अयोध्या को सुंदर बनाया है। अब महाकुंभ के बाद इस बार बजट में ब्रज के विकास के लिए प्रावधान कर दिया है। आप आशीर्वाद बनाये रहें। अब बारी कायाकल्प की ब्रज भूमि की है। राधा रानी के चरणों में निवेदन करने आया हूं कि उनकी कृपा बनी रहे। विकास के कार्य यहां आगे बढ़ेंगे।Holi of flowersHoli of flowers

सीएम योगी ने कहा कि संत यमुना मैया की चिंता करते थे। अब तो दिल्ली में भी रामभक्तों की सरकार आ गई है। अब यमुना मैया भी निर्मल होकर 5000 साल पुराना दृश्य देखने को मिलेगा। जब कन्हैया यमुना किनारे खेले। सीएम योगी ने कहा कि कल लठामार होली है। इस भव्य आयोजन में हिस्सा लेने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि होली आपसी सद्भाव का त्योहार है। अब ब्रज की चिंता डबल इंजन की सरकार करेगी।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां