I love Mohammad बरेली में बवाल पर योगी सख्त: बोले ऐसी कार्रवाई करें कि दोबारा उपद्रव करने की न सोचे

Yogi stern on Bareilly riots: Says take such action that no one thinks of creating a ruckus again

डीआईजी अजय कुमार साहनी के मुताबिक, इसमें 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

बरेली।I love Mohammad  बरेली की शांत ​फीजा को कुछ लोग अपनी राजनीति के नाम कम पढ़े लिखे लोगों को बरगला कर माहौल को खराब करने की कोशिश करें। शुक्रवार को उपद्रवियों ने नमाज के बाद जमकर सड़क पर उत्पाद मचाया। उपद्र​वियों के पत्थरबाजी और फायरिंग में 22 पुलिस कर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों को शांत करने में पुलिस के पसीने छूट गए। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्ती बरतते हुए आदेश दिया कि ऐसी कार्रवाई इनके खिलाफ की जाए, ताकि यह दोबारा ऐसा करने के लिए सौ बार सोचे।

बता दें बरेली में आई लव मोहम्मद के समर्थन में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के बुलावे पर शुक्रवार को जुटी भीड़ मौलाना के गायब रहने से अराजक हो गई और तोड़फोड़ पर उतारू हो गई। बवालियों ने खलील स्कूल तिराहे के पास दुकानों व वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। नावल्टी चौराहा पर पुलिस टीम पर पथराव और श्यामगंज में फायरिंग की। डीआईजी अजय कुमार साहनी के मुताबिक, इसमें 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। भीड़ को तितर-चतर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। लाठीचार्ज भी फटाकारी। डीआईजी ने कहा कि शाम पांच बजे स्थति काबू में आई। पुलिस 30 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बिना अनुमति प्रदर्शन के लिए उतरे

दरअलस आई लव मोहम्मद के समर्थन में मौलाना तौकीर रजा ने 19 सितंबर को एलान किया था, कि शुक्रवार को वह इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में विरोध-प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद कलक्ट्रेट जाकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित सापन डीएम को सौंपेंगे। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने कोई अनुमति नहीं दी थी। गुरुवार रात 12 बजे अधिकारियों ने आईएमसी की ओर से जारी पत्र को सार्वजनिक किया था। इसमें कार्यक्रम स्थगित किए जाने की जानकारी दी गई थी। वहीं, शुक्रवार सुबह मौलाना तौकीर ने वीडियो जारी कर रात में जारी पत्र को फर्जी बताया। दावा किया कि विरोध-प्रदर्शन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप ही होगा। उनके बुलावे पर शहर में भीड़ जुटी, पर अपराह्न साढ़े तीन बजे तक मौलाना का कोई पता न चला। तब मौलाना के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया।

डॉक्टर की दुकान के शीशे तोड़े

नौमहला मस्जिद पर हंगामा व नारेबाजी शुरू हुई तो डीआईजी अजय साहनी व एसपी सिटी मानुष पारीक वहां पहुंचे। उनके समझाने पर भीड़ वहां से हटी तो बिहारीपुर में खलील स्कूल तिराहे के पास भीड़ बेकाबू हो गई। उग्र युवकों ने एक डॉक्टर की दुकान के शीशे और बाहर खड़ी दो बाइकें तोड़ दीं। भीड़ को हावी होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद शाम 5 बजे तक जगह-जगह उपद्रवियों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प होती रही।

Yogi stern on Bareilly riots: Says take such action that no one thinks of creating a ruckus again
शाम 5 बजे तक जगह-जगह उपद्रवियों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प होती रही।

पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा

इससे पहले श्यामगंज में भी भीड़ बेकाबू हो गई। पथराव और फायरिंग की नौबत आई तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। नावल्टी चौराहा पर आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को खदेड़ा गया। एसएसपी ने खुद माइक संभाला। लोगों से घर जाने की अपील की। पुलिस शहर में बवाल भड़काने के लिए मौलाना व उनके सहयोगियों पर कानूनी शिकंजा कसने की रूपरेखा बना रही है।

एफआईआर दर्ज की जाएगी

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। जिस तरह से भीड़ बैनर लेकर निकली और पथराव किया उससे एक सुनियोजित साजिश का संकेत मिलता है। घटना के वीडियो और तस्वीरों के आधार पर इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 21 सितंबर को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें आईएमसी के प्रवक्ता डॉ. नफीस ने किला इंस्पेक्टर का हाथ काटने की धमकी दी थी। दरअसल, पुलिस किला बाजार से आई लव मोहम्मद के पोस्टर हटवाने गई थी। इसे लेकर डॉ. नफीस ने अपने समर्थकों के बीच कहा था कि इंस्पेक्टर किला से उनकी बात हुई है। उनसे कहा है कि पोस्टर हटाने वाले के हाथ काट दिए जाएंगे और वर्दियां उतरवा दी जाएंगी। वीडियो वायरल होने पर डॉ. नफीस पर केस दर्ज हुआ था।

कानपुर से शुरू हुआ विवाद

कानपुर पुलिस ने 4 सितंबर को बारावफात के जुलूस के दौरान एक सार्वजनिक सड़क पर आई I love Mohammad लिखे बोर्ड के आरोप में नौ नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद यह विवाद शुरू हो गया। वहीं मौलाना तौकीर रजा खां ने शुक्रवार की रात 10:20 बजे वीडियो जारी किया। कहा कि अतीक और अशरफ की तरह मुझे गोली मार दो, मोहम्मद के नाम पर मरना कबूल है। उन्होंने कहा कि वह अभी तक नजरबंद हैं। वहीं, मुसालमानों को मुबारकबाद पेश करते हुए उन्होंने घटना को सोची-समझी साजिश बताया।

 

Yogi stern on Bareilly riots: Says take such action that no one thinks of creating a ruckus again
आई लव मोहम्मद के समर्थन में मौलाना तौकीर रजा ने 19 सितंबर को एलान किया था।

सख्त कार्रवाई निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो उपद्रवी दोबारा गलती करने के बारे में सोच भी व सके। सीएम ने कानपुर नगर, वाराणसी, मुरादाबाद, महराजगंज, उन्नाद, संभल, आगरा और बरेली में आपत्तिजनक जुलूस और भड़काऊ नारेबाजी की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए तत्काल एफआईआर कराने और उपद्रवियों की संपत्तियों की जांच के आदेश दिए।

मंडप में दहेज के दूल्हे ने किया नाटक तो प्रेमी ने आगे बढ़कर थामा हाथ, बैरंग लौटी बरात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother