Cat smuggler killed गोरखपुर में पशु तस्करी का विरोध करने पर छात्र की हत्या का एक और पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Another student killed in Gorakhpur for protesting against cattle smuggling killed in police encounter

जुबेर अहमद उर्फ कालिया गोरखपुर मामले में काफी समय से फरार चल रहा था।

रामपुर। Cat smuggler killed पिछले दिनों हुए गोरखपुर बवाल के आरोपी एक लाख के इनामी गोतस्कर जुबेर को रामपुर पुलिस ने मुठभेड़ में शुक्रवार शाम को मार ​गिराया। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर मौजूद हैं। रामपुर के गंज थाना क्षेत्र के देर मर्दन का निवासी जुबेर अहमद उर्फ कालिया गोरखपुर मामले में काफी समय से फरार चल रहा था।

गोरखपुर पुलिस के साथी एसटीएफ की लखनऊ इकाई को जुबेर की तलाश थी। रामपुर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात करीब 10:00 बजे चाकू चौराहे के पास एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इस घटना में एक दरोगा राहुल सिंह और कांस्टेबल संदीप कुमार भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज चल रहा है। डीआईजी मुनिराज जी, एसपी विद्यासागर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

 दीपक गुप्ता की हत्या में था मुख्य आरोपी

रामपुर में मारा गया जुबैर गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात का मुख्य आरोपी था। जुबैर और उसके साथियों ने कथित तौर पर पशु तस्करी का विरोध करने पर 19 वर्षीय छात्र दीपक गुप्ता का अपहरण कर लिया था और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद गोरखपुर समेत पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया था, जिसके बाद से पुलिस जुबैर की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। सीएम योगी खुद इस मामले का संज्ञान लिए थे, दीपक की हत्या के बाद ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश स्वयं गोरखपुर पहुंचे और केस की मॉनिटरिंग किए।

I love Mohammad बरेली में बवाल पर योगी सख्त: बोले ऐसी कार्रवाई करें कि दोबारा उपद्रव करने की न सोचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother