केरल में फूलों से आरएसएस का झंडा बनाने और आपरेशन सिंदूर लिखने पर 27 पर केस दर्ज, आक्रोश

Case filed against 27 people in Kerala for making RSS flag with flowers and writing Operation Sindoor, outrage

वर्ष 2023 में मंदिर परिसर के पास झंडों सहित किसी भी सजावटी वस्तु पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

केरल।Flower rangoli  केरल के कोल्लम जिले के पार्थसारथी मंदिर में फूलों से बने ‘पुक्कलम’ यानि रंगोली और “ऑपरेशन सिंदूर” लिखे जाने से विवाद खड़ा हो गया। मंदिर समिति ने इसे उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन बताया और आरएसस के 27 कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने इसे अस्वीकार्य बताते हुए कार्रवाई को ​देश विरोधी करार दिया। मंदिर प्रबंधन की ओर से कहा गया है फूलों से सजावट बनाए जाने के दौरान उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन किया गया है, जबकि भाजपा का कहना है कि यह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित था।

पहले भी हो चुका है विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला मुथुपिलक्क स्थित पार्थसारथी मंदिर का है। मंदिर समिति के सदस्यों का कहना है कि ‘पुक्कलम’ पर आरएसएस का झंडा और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लिखा था। मंदिर के पास झंडा लगाने और सजावट को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। इससे बचने के लिए, हमने उच्च न्यायालय का रुख किया था। वर्ष 2023 में मंदिर परिसर के पास झंडों सहित किसी भी सजावटी वस्तु पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बावजूद आरएसएस कार्यकर्ताओं ने मंदिर समिति के पुष्प डिज़ाइन के ठीक बगल में अपने झंडे के साथ एक पुष्प कालीन बिछा दिया और फूलों से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लिख दिया। यह उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन था और इससे टकराव भड़क सकता था, इसलिए हमने शिकायत दर्ज कराई।

भड़के बीजेपी नेता बोले- ये पाकिस्तान नहीं

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद केरल बीजेपी के राजीव चंद्रशेखर ने लिखा कि यह केरल है। यह भारत का गौरवशाली हिस्सा है। फिर भी, “ऑपरेशन सिंदूर” शब्दों वाला एक पुक्कलम बनाने के लिए एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह बिल्कुल अस्वीकार्य है! ऑपरेशन सिंदूर हमारा गौरव है। यह भारत के सशस्त्र बलों के शौर्य और साहस का प्रतीक है। यह एक ऐसा ऑपरेशन है, जिसने उन 26 निर्दोष पर्यटकों की मौत का बदला लिया, जिन्हें उनका धर्म पूछकर मार दिया गया था। उन्होंने आगे लिखा कि केरल पुलिस द्वारा दर्ज की गई यह प्राथमिकी, आतंकवाद के उन 26 पीड़ितों और उनके परिवारों का, और साथ ही उन सभी सैनिकों का अपमान है जो अपने खून और बलिदान से भारत की रक्षा करते हैं।

राजीव का कहना था कि हजारों मलयाली वर्दी पहनते हैं, हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं और तिरंगे के लिए अपनी जान कुर्बान करते हैं। देश सेवा में विश्वास रखने वाले प्रत्येक मलयाली के नाम पर, इस प्राथमिकी और इस प्रकार के बेशर्म तुष्टिकरण का विरोध किया जाएगा। केरल जमात-ए-इस्लामी या पाकिस्तान द्वारा शासित भूमि नहीं है और न ही कभी होगी। केरल पुलिस को यह नहीं भूलना चाहिए कि यह भारत है। उनसे और मुख्यमंत्री/गृह मंत्री से मैं कहता हूं कि इस शर्मनाक और देशविरोधी प्राथमिकी को तुरंत वापस लिया जाए!

Murder of husband कानपुर में यार से यारी निभाने के लिए पति को को मारकर खेत में गाड़ा, शव गलाने नमक डाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother