नईदिल्ली।Mahatma Gandhi Jayanti प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल पर पुष्पाजंलि अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। इससे पहले राष्ट्रपति ने महात्मा गांधी को याद दिया।
#WATCH | Delhi: President Droupadi Murmu pays tribute to former PM Lal Bahadur Shastri at Vijay Ghat on his birth anniversary.
(Source: DD) pic.twitter.com/DkwNLyEKPW
— ANI (@ANI) October 2, 2025
आज पूरे देश में धूमधाम से विजयादशमी मनाई जा रही है। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। जगह-जगह बड़े मेले का आयोजन किया गया है। इसके साथ आज ही संघ की स्थापना के 100 साल पूरे हो गए हैं। इस उपलक्ष्य पर RSS आज अपना शताब्दी वर्ष समारोह मनाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Gandhi Jayanti: PM Modi pays floral tribute to Mahatma Gandhi at Raj Ghat
Read @ANI Story | https://t.co/V0vKb5VgNC#PMModi #GandhiJayanti #RajGhat pic.twitter.com/MOrtua68sE
— ANI Digital (@ani_digital) October 2, 2025
उपराष्ट्रपति ने अर्पित की श्रद्धांजलि
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी महात्मा गांधी की जयंती पर राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, आज दो अक्टूबर है, राष्ट्रपति महात्मा गांधी की जयंती है। यह पूरी दुनिया के लिए शोध और जिज्ञासा का विषय रहा है कि क्या केवल सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही स्वतंत्रता प्राप्त की जा सकती है। लेकिन भारत ने यह कर दिखाया। इतना ही नहीं, स्वदेशी का भी आजादी की लड़ाई में बहुत बड़ा योगदान रहा,भारत की आजादी की लड़ाई ने दिखाया कि सत्य, अहिंसा और स्वदेशी के सहारे भी सदियों की गुलामी से आजादी मिल सकती है।
#WATCH | Gorakhpur: On the birth anniversary of former PM Lal Bahadur Shastri, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, “…India stands for peace, but if anyone imposes war on India, India will give a befitting reply. India’s victory during the 1965 India-Pakistan war demonstrates… pic.twitter.com/mEE3ygThRH
— ANI (@ANI) October 2, 2025
बरेली बवाल का आरोपी Maulana Tauqeer Raza जेल भेजा गया, शरण देने वाले फरहत की पत्नी को घर टूटने का डर
