कासंगज से राजस्थान दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर Eight dead, 50 people injured,

Container hits tractor trolley of devotees going to Rajasthan for darshan from Kasanganj, Eight dead, 50 people injured,

45 लोगों का अभी इलाज चल रहा है, जिनमें से 3 को छोड़कर बाकी सभी की हालत ठीक बताई जा रही है।

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर जिले में रविवार देर रात हुए भयानक हादसे में आठ की मौत हो गई, जबकि 50 लोग धाल हो गए। यह हादसा खर्जा में हाईवे पर उस समय हुआ,जब श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना लगते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर डीएम श्रुति व एसएसपी दिनेश कुमार सिंह पहुंचे और घायलों के हालचाल की जानकारी ली।

बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया ​रविवार रात करीब 2:15 बजे अलीगढ़ बॉर्डर एनएच 34 पर बड़ा हादसा हुआ हादसे में करीब 60 लोग ट्रैक्टर में सवार होकर कासगंज जिले से राजस्थान जा रहे थे। पीछे से तेज गति से आ रहे एक कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर पलट गया और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए, आठ लोगों की मौत हो गई है। 45 लोगों का अभी इलाज चल रहा है, जिनमें से 3 को छोड़कर बाकी सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। वो तीनों अभी वेंटिलेटर पर हैं। क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को मौके से हटा दिया गया है। जिस ट्रक की वजह से हादसा हुआ उसे कब्जे में ले लिया गया है।

गोगामेडी मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु

एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कासगंज के सोरो थाना क्षेत्र के रफायदपुर गांव में रहने वाले श्रद्धालु रविवार शाम छह बजे राजस्थान के हनुमान गढ़ जिले में स्थित गोगामेडी मंदिर में जात लगाने के लिए रवाना हुए थे। गांव के लगभग 60 श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर थे। जब ट्रैकर ट्रॉली बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र स्थित घटाल गांव के पास पहुंची तभी पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्राली में टक्कर मार दी। इसमें ट्रॉली सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन, एंबुलेंस और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह हुए हादसे का शिकार

कैलाश अस्पताल में 29 लोग, मुनी सीएचसी में 18, दस को जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें कैलाश अस्पताल में चिकित्सकों ने दो बच्चे समेत छह लोगों और मुनी सीएचसी में दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य लोगों का उपचार शुरू कर दिया गया है। मृतकों में मृतक चांदनी(12), रामबेटी (62), ईपू बाबू (50), धनीराम (40), मौश्री, शिवांश (6) और अन्य है। मौके पर एसपी देहात, एसपी अपराध शंकर प्रसाद, एडीएम प्रमोद कुमार पांडेय, एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय, सीओ पूर्णिमा सिंह समेत चार थानों का पुलिस बल मौजूद रहा।

नोएडा में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने Dowry daughter-in-law burnt alive, बड़ी बहन ने मोबाइल में किया कैद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां