बीएमसी चुनाव से पहले thackeray brothers को मिली करारी हार,बेस्ट के चुनाव में सभी सीटों मिली पर मात

Thackeray brothers faced a huge defeat before BMC elections, lost all seats in BEST elections

शिवसेना और एमएनएस का पैनल 21 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सभी सीटों पर मात खा गए।

मुंबई : महाराष्ट्र की राजनीति में बदलाव का दौर जारी है, इसके लिए thackeray brothers ने सारे गिले— शिकवे भुलाकर गले मिले थे। मगर बीएमसी समेत महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले यह जोड़ी फेल हो गई। बता दें निकाय चुनाव में उद्धव ठाकरे की शिवसेना और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना मिलकर मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। निकाय चुनाव से पहले ठाकरे ब्रदर्स ने महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) लड़ा। जिसमें शिवसेना और एमएनएस का पैनल 21 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सभी सीटों पर मात खा गए।

बता दें इस चुनाव के लिए दोनों पार्टियों के साथ आने के बाद से उनके बीच पूरे महाराष्ट्र में गठबंधन की चर्चा चल रही थी, लेकिन पहले ही टेस्ट में फेल हो गए। बेस्ट कामगार सेना (शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे से संबद्ध) के अध्यक्ष सुहास सामंत ने कहा कि उद्धव ठाकरे-राज ठाकरे गठबंधन के सभी 21 उम्मीदवारों की हार हैरान कर देनेवाली है।एमएनएस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना यह चुनाव लड़ने के लिए साथ आए थे। 20 साल बाद साथ आए ठाकरे ब्रदर्स का यह पहला चुनाव था, जो वे साथ मिलकर लड़े। हालांकि उन्हें बुरी हार का सामना करना पड़ा।

रिजल्ट आने के बाद ठाकरे बंधु हैरान

मुंबई महानगरपालिका के उपक्रम बेस्ट के कर्मचारियों से जुड़ी हाई-प्रोफाइल सहकारी ऋण समिति के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ। मतगणना मंगलवार को शुरू हुई और देर रात तक जारी रही। बुधवार को सभी 21 सीटों के रिजल्ट जारी कर दिए गए। शशांक राव के प्रतिद्वंद्वी पैनल ने सबसे ज़्यादा 14 सीटें जीतीं हैं। एमएनएस नेता संदीप देशपांडे ने आरोप लगाया कि बेस्ट क्रेडिट सोसायटी में मतदाताओं को लुभाने के लिए धन का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह चुनाव राज्य में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए शिवसेना यूटीबी और मनसे के बीच संभावित गठबंधन की अटकलों के बीच हुआ है। इसमें बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) का चुनाव भी शामिल है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना और राज ठाकरे की एमएनएस के नेताओं ने कहा था कि बेस्ट में मनसे के पास पर्याप्त संख्याबल नहीं है, लेकिन यह चुनाव दोनों पार्टियों को राज्य में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले एक साथ आने का मौका देगा। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को दोनों दलों की एकता का राजनीतिक संदेश भी मिलेगा।

बेस्ट एम्प्लॉइज कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड में इस निकाय के मौजूदा और पूर्व कर्मचारी सदस्य हैं, जो निर्वाचक मंडल का गठन करते हैं। इस क्रेडिट सोसाइटी के 15,000 से ज़्यादा सदस्य हैं और वर्षों से इस पर बेस्ट कामगार सेना का दबदबा रहा है, जो उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) से संबद्ध है।

Education Department से नौकरी पाने वाले 22 शिक्षक बर्खास्त, वेतन की होगी रिकवरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother