प्रेम​ विवाह की सजा: लाठी डंडे लेकर टूट पड़े बेटी के जेठ को मार डाला, दंपती की हालत गंभीर

Punishment for love marriage: Brother-in-law of daughter attacked with sticks and killed him, condition of couple is critical

मंजू देवी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2011 में गांव के ही संदीप से प्रेम विवाह किया था, जिससे उनके चाचा शैलेश नाराज रहते थे।

Azamgarh news यूपी के आजमगढ़ जिले में प्रेम विवाह से नाराज एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के प​परिवार पर लाठी—डंडे लेकर टूट पड़ा। एक युवक की पीट—पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि दो लोगों को गंभीर चोटिल कर दिया गयाा है। यह वारादात आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र के हरैया गांव की है। यहां सोमवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि एक महिला और एक युवक घायल हो गए।

मृतक की पहचान अजय कुमार (37) के रूप में हुई। गंभीर रूप से घायल मंजू देवी (29) और संदीप कुमार (31) का इलाज आजमगढ़ के मंडलीय अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक है। डॉक्टर ने बताया कि अजय कुमार को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। वहीं, दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है।

मंजू देवी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2011 में गांव के ही संदीप से प्रेम विवाह किया था, जिससे उनके चाचा शैलेश नाराज रहते थे। इसी रंजिश के चलते पहले भी कई बार उनके जेठ अजय कुमार, सास निर्मला और परिवार के अन्य लोगों पर हमला किया जा चुका है। मंजू ने बताया कि एक दिन पहले ही शैलेश ने अजय कुमार के बच्चों से मारपीट की थी। अजय उस समय बिहार में थे, घटना की जानकारी पर आजमगढ़ पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने मारपीट करने वाले शैलेश को 151 के तहत गिरफ्तार कर शाम को ही जमानत पर छोड़ दिया। उसी रात अजय कुमार पर हमला कर उनकी हत्या कर दी गई। आरोपी शैलेश आजमगढ़ में पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत है।

 

मंजू ने आरोप लगाया कि जीयनपुर थाने की पुलिस को बार-बार शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

 

UP Government की बड़ी घोषण स्मार्टफोन की जगह देगी Tablet, ताकि छात्र रील नहीं केवल पढ़ाई पर दें ध्यान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria Sharvari Wagh is making everyone crazy with her style